Last Updated:
Aam Ka Achaar:सुल्तानपुर की अचार एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव ने आम का अचार बनाने की आसान और असरदार विधि बताई है. उनके अनुसार सही मसालों, जैसे नमक, हल्दी, लाल मिर्च, सूखी सरसों, मंगरैल और धनिया पाउडर का उपयोग जरूरी है. आम को पहले कुछ घंटे सुखाकर, फिर काटकर नमक-हल्दी के साथ दो दिन रखा जाता है. इसके बाद मसाले मिलाकर सरसों के तेल में अचार तैयार किया जाता है. अचार में फफूंदी (भुअरी) से बचाव के लिए हींग मिलाना और आम को पूरी तरह सूखा रखना बेहद जरूरी है, जिससे अचार लंबे समय तक स्वादिष्ट और सुरक्षित बना रहता है.
सुल्तानपुर. गर्मी का मौसम चल रहा है और इस समय आम की फसल भी तैयार हो चुकी है. कच्चे आम का लोग अचार बनाते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनको आम के अचार की सही विधि ना मालूम होने की वजह से आम में फफूंदी लग जाती है और उससे आम का अचार पूरी तरीके से खराब हो जाता है. इसके साथ ही उसका स्वाद भी अजीब लगने लगता है, ऐसे में अगर आप भी इस आम के सीजन में आम का अचार बनाना चाहते हैं तो आज हम जानेंगे आम के अचार बनाने वाली एक्सपर्ट से की आखिर आम का अचार कैसे बनाया जाए, ताकि उसमें किसी प्रकार की फफूंदी ना लगे और उसका स्वाद भी लाजवाब बना रहे.
इन मसालों का करें प्रयोग
अचार बनाने के लिए सुल्तानपुर में मशहूर एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव ने बताया कि आम का अचार बनाने के लिए कुछ मसाले जरूरी होते हैं. जैसे आम का अचार क्योंकि पहले से ही खट्टा होता है, इसलिए उसमें नमक मिलाना अति आवश्यक है. इसके साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, सूखी सरसों, मंगरैल, धनिया पाउडर आदि को मिला लेना चाहिए.
ऐसे बनाएं अचार
सविता ने आगे कहा कि सबसे पहले आम को पेड़ से तोड़ने के बाद लगभग तीन से चार घंटे किसी बोरी में रख देना चाहिए, जिससे आम से निकलने वाला लिक्विड पूरी तरह से सुख जाए उसके बाद आम को अच्छे से धुलने और उसके छोटी-छोटी बाकी काट लें. काटने के बाद उसमें हल्दी और नमक मिलाकर उसको 2 दिन के लिए रख देना चाहिए. उसके बाद उसमें मसाले का मिश्रण करें और सरसों के तेल में अचार को अच्छे से मिक्स कर लेना चाहिए.
भुअरी न लगने के लिए करें यह काम
आम के अचार में भुअरी ना लगे इसके लिए उसमें एक चुटकी हींग मिला लेना चाहिए. इससे आम के अचार में भुअरी नहीं लगती है इसके साथ ही इसमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी आम से बिल्कुल निकल चुका हो, यानी कि आम पूरी तरीके से सूख चुका हो. इसका फायदा यह होता है कि आम के अचार में सफेद भुअरी यानी कि फफूंदी नहीं लगने पाती है. इससे आम का अचार सही रहता है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें