Amazon Great Freedom Sale 2026 लाइव हो चुकी है और इसमें स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स तक पर कई ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप 30 हजार रुपये के आसपास कोई अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A56 5G पर मिल रही डील आपका ध्यान खींच सकती है. इस फोन की कीमत में सीधे 10 हजार रुपये की कटौती की गई है.

इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का फायदा लेकर कीमत को और कम किया जा सकता है.

गैलेक्सी A56 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले, सैमसंग का Exynos 1580 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में बड़ी बैटरी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी दिया गया है. ऐसे में अगर आपका बजट करीब 30 हजार रुपये है, तो यह फोन एक विकल्प हो सकता है.

Samsung Galaxy A56 5G पर Amazon डील

सैमसंग गैलेक्सी A56 5G को भारत में 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न सेल में यह फोन 31,999 रुपये में मिल रहा है. यानी इसकी कीमत पर सीधे 10,000 रुपये की छूट मिल रही है.

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से EMI पर फोन खरीदने वालों को ब्याज में 2,511 रुपये तक की बचत भी मिल सकती है. इसके अलावा Amazon पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जो 1,125 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है.

पुराना फोन एक्सचेंज करने वाले ग्राहक अमेज़न के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन के आधार पर 30,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज की असली वैल्यू फोन की जांच और लागू नियमों के आधार पर तय होगी.

Galaxy A56 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी A56 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखने के लिए इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है.

फोन का फ्रेम एल्युमिनियम का है और इसे IP67 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung का Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A56 5G Android 15 के साथ आता है. सैमसंग इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन तक OS अपडेट देने का वादा करता है. यानी लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक अच्छी बात है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक मैक्रो सेंसर शामिल है. कैमरा से 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसके अलावा Galaxy AI पर आधारित एडिटिंग फीचर्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से फोटो को एडिट और बेहतर किया जा सकता है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. करीब 32 हजार रुपये की कीमत में Galaxy A56 5G डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में एक बढ़ियां फोन लगता है.



Source link

Write A Comment