DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
Amazon ने बदले नियम! बार-बार रिफंड और रिटर्न करते है तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट, होगी कार्यवाई
ऐप्स

Amazon ने बदले नियम! बार-बार रिफंड और रिटर्न करते है तो हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट, होगी कार्यवाई

By digi_hin February 2, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Last Updated:February 02, 2026, 13:55 IST

Amazon ने रिटर्न पॉलिसी को लेकर यूज़र्स को सख्त चेतावनी दी है. बार-बार रिटर्न, कैंसिलेशन या रिफंड मांगने पर आपका Amazon अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. जानिए पूरी डिटेल…

Zoom

अमेज़न रिटर्न पॉलिसी नियम.

अमेज़न ने अपने यूज़र्स को लेकर एक अहम बदलाव किया है. अब कंपनी कुछ ग्राहकों को रिटर्न प्रोसेस के दौरान साफ तौर पर चेतावनी दे रही है कि बार-बार रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड का गलत इस्तेमाल करने पर उनका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है.  हालांकि अमेज़न पहले भी रिटर्न बिहेवियर को मॉनिटर करता था, लेकिन नई चेतावनी से यह संकेत मिलता है कि अब नियमों को और सख्ती से लागू किया जाएगा.

अमेज़न जिन व्यवहारों को जोखिम भरा मान रहा है, उनमें शामिल हैं-

  1. बार-बार प्रोडक्ट रिटर्न करना
  2. शिपमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल करना
  3. डिलीवरी के समय प्रोडक्ट लेने से मना करना
  4. नॉन-रिटर्नेबल प्रोडक्ट्स पर रिफंड मांगना

खास बात यह है कि अमेज़न एक-दो रिटर्न नहीं, बल्कि लंबे समय के पैटर्न को देखता है. अगर कोई यूज़र बार-बार एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट ऑर्डर करता है और ज़्यादातर को लौटा देता है, या अक्सर ‘अब ज़रूरत नहीं’ जैसा कारण चुनता है, तो अकाउंट जांच के दायरे में आ सकता है.

अमेज़न ने क्यों उठाया यह कदम?
रिटर्न अमेज़न और उसके सेलर्स दोनों के लिए महंगे साबित होते हैं. लॉजिस्टिक्स, क्वालिटी चेक, री-पैकेजिंग और कई बार नुकसान में री-सेल या डिस्पोज़ल. इन सबकी लागत बहुत ज़्यादा होती है. लगातार रिटर्न पॉलिसी के दुरुपयोग से प्लेटफॉर्म का ऑपरेशन प्रभावित होता है. इसी वजह से अमेज़न अब रिटर्न को ‘नॉर्मल शॉपिंग आदत’ बनने से रोकना चाहता है.

अकाउंट ब्लॉक होने पर क्या होगा?

अगर चेतावनी के बाद भी वही व्यवहार जारी रहता है, तो अमेज़न:

  • रिटर्न और रिफंड लिमिट कर सकता है
  • अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक कर सकता है
  • अकाउंट ब्लॉक होने पर यूज़र ऑर्डर हिस्ट्री, रिफंड, अमेज़न Pay बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और Prime जैसी सर्विसेज का एक्सेस भी खो सकता है. कई मामलों में अकाउंट दोबारा एक्टिव कराना मुश्किल होता है.

कैसे बचें अमेज़न अकाउंट बैन से?
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले प्रोडक्ट डिटेल्स और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें. बेवजह रिटर्न से बचें और खराब प्रोडक्ट मिलने पर रिफंड की जगह रिप्लेसमेंट या एक्सचेंज का ऑप्शन चुनें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 02, 2026, 13:55 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

₹349 में Jio या Airtel? कौन दे रहा ज्यादा फायदा, किसका डेटा और OTT है बेस्ट

₹349 में Jio या Airtel? कौन दे रहा ज्यादा फायदा, किसका डेटा और OTT है बेस्ट

May 16, 2026
WhatsApp का नया अपडेट, पढ़ते ही डिलीट होगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

WhatsApp का नया अपडेट, पढ़ते ही डिलीट होगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

May 16, 2026
नए इमोजी, बेहतर सिक्योरिटी और क्विक शेयर- गूगल के Android 17 में क्या खास

नए इमोजी, बेहतर सिक्योरिटी और क्विक शेयर- गूगल के Android 17 में क्या खास

May 13, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • बिना प्रोटीन पाउडर के बॉडी बनाने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 पारंपरिक फूड!
      बिना प्रोटीन पाउडर के बॉडी बनाने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 पारंपरिक फूड!
      May 17, 2026
    • सैमसंग के फोल्डेबल अब बनेंगे AI पावरहाउस! Galaxy Z Fold 8 में बड़ा धमाका
      सैमसंग के फोल्डेबल अब बनेंगे AI पावरहाउस! Galaxy Z Fold 8 में बड़ा धमाका
      May 17, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates