नई दिल्ली. ऐपल ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट को रिलीज कर दिया है. इस नए अपडेट की सबसे खास बात पूरी तरह से बदला हुआ Siri AI. इसे नेक्स्ट-जेनरेशन ऐपल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) के इंटीग्रेट किया है. इसके साथ ही और भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. आपके हाथ में मौजूद ऐपल iPhone और अन्य डिवासेज में इससे क्या बदलने वाला है और इसका सबसे ज्यादा लाभ किन यूजर्स को मिलेगा? आइये जानते हैं.
पुराने iPhones में Siri का इस्तेमाल अक्सर साधारण अलार्म लगाने या गाने बजाने तक सीमित रहता था, लेकिन इस अपडेट के बाद यह पूरी तरह बदल चुकी है. Siri अब आपके ईमेल, मैसेज और फोटोज़ के कॉन्टेक्सट को समझ सकती है. फोन की स्क्रीन पर क्या खुला है, यह देखकर Siri आपके सवालों के सटीक जवाब दे सकती है. कैमरा खोलकर किसी भी वस्तु, दस्तावेज या होटल के बिल को देखकर Siri सीधे बिल को दोस्तों के साथ बांटने या पास को Wallet में सेव करने जैसे काम चुटकियों में कर सकती है.
राइट विद सीरी
राइट विद सीरी फीचर भी जोड़ा गया है. कुछ भी ड्राफ्ट करना हो या लिखा हुआ ईमेल सुधारना हो, Siri सीधे मदद करेगी. इसके अलावा, iCloud की मदद से आप iPhone पर शुरू की गई कन्वर्सेशन को Mac, iPad या Apple Watch पर वहीं से जारी रख सकते हैं. शुरुआत में यह अंग्रेजी बीटा में उपलब्ध है, जबकि फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश सपोर्ट जल्द रोलआउट होगा.
फोटोज से लेकर सफारी तक हुआ स्मार्ट
ऐपल ने अब ऐपल इंटेलिजेंस के जरिए iPhone के बेसिक ऐप्स को और ज्यादा उपयोगी बना दिया गया है. Photos ऐप में नए टूल्स जोड़े गए हैं. स्पेटियल रिफ्रेमिंग (Spatial Reframing) और एक्सटेंडिड और अपग्रेडेड क्लिअप टूल से बैकग्राउंड की अनचाही चीजें हटाना और फोटो का फ्रेम बढ़ाना आसान हो गया है. साथ ही इमेज प्लेजग्राउंड (Image Playground) से नई AI तस्वीरें बनाई जा सकती हैं.
सफारी (Safari) और कॉल कॉन्टेक्सट (Call Context) अब आपके खुले हुए टैब्स को अलग-अलग सब्जेक्ट्स में खुद छांट देगा और वेबसाइट पर कीमत घटने या प्रोडक्ट के री-स्टॉक होने पर अलर्ट देगा. वहीं Call Context फीचर किसी कंपनी को कॉल करते समय आपका कन्फर्मेशन कोड या रिजर्वेशन नंबर पहले ही स्क्रीन पर दिखा देगा.
बच्चों की सुरक्षा पर कड़ा पहरा
अगर आपके घर में बच्चे iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट पैरेंट्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. बच्चे Safari में कौन सी नई वेबसाइट खोल रहे हैं, उसके लिए माता-पिता की ऑनलाइन अनुमति अनिवार्य होगी. नया कॉन्टैक्ट जोड़ने पर भी पैरेंट्स की मंजूरी लेनी होगी.
कम्यूनिकेशन सेफ्टी टूल तस्वीरों या वीडियो में किसी भी प्रकार के खून-खराबे या हिंसा को पहचानकर उसे तुरंत ब्लॉक कर देगा. गेमिंग, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए अलग-अलग टाइम लिमिट तय करना भी नए अपडेट से आसान हो गया है. ‘Schedules’ फीचर से दिन के खास घंटों में ऐप्स का एक्सेस कंट्रोल किया जा सकता है.
नया लुक और रॉकेट जैसी स्पीड
जिन यूजर्स के पास पुराने मॉडल्स हैं, उन्हें भी पूरे सिस्टम में कई बड़े सुधार देखने को मिलेंगे. पूरे यूजर इंटरफेस को नया लिक्विड ग्लास लुक दिया गया है. सेटिंग्स में दिए गए नए स्लाइडर से यूजर इसे अपनी पसंद के अनुसार अल्ट्रा-क्लियर से लेकर टिंटेड लुक में कस्टमाइज कर सकते हैं. ऐप आइकन्स भी पहले से ज्यादा शार्प हो गए हैं. स्पॉटलाइट, फोटोज और मेल Mail ऐप में सर्च को काफी तेज और सटीक बना दिया गया है. ईमेल में टॉप हिट्स रैंकिंग सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे सालों पुराने जरूरी मेल्स ढूंढना आसान हो गया है.