Apple Event Live: एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है। साथ ही, Apple Watch Ultra 2026 और Apple Watch 2026 पेश किए जाएंगे। इस साल एप्पल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इवेंट में कंपनी iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसके अलावा iPhone Air के अगले मॉडल को भी पेश नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
पहला फोल्डेबल आईफोन
Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को इस साल उतारने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे iPhone Duo या iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह होगा। यह भी चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। यही नहीं, अपनी 20वीं एनिवर्सरी में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज दुनिया के पहला 2nm चिप के साथ पेश किए जा सकते हैं। ये सभी डिवाइसेज A20 Pro Bionic चिप के साथ आ सकते हैं, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड मिलेगा।