होमवीडियोलाइफ़फूड

बारिश में पकौड़े नहीं खाएं हेल्दी बेसन का चीला, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर सेहत

X

बारिश में पकौड़े नहीं खाएं हेल्दी बेसन का चीला, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर सेहत

 

arw img

Besan Chilla Recipe: बारिश के मौसम में पकौड़े और तली-भुनी चीजें खाने का मन करता है, लेकिन ज्यादा तला खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में बेसन का चीला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है. रसोईया प्रियंका सिंह के अनुसार, बेसन में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसे बनाने के लिए बेसन में हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च और नमक मिलाकर घोल तैयार करें. फिर तवे पर इसे फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. बेसन का चीला हरे धनिए की चटनी, सॉस या दही के साथ परोसा जा सकता है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment