Last Updated:

Besan Mithai Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में निमाड़ क्षेत्र की पारंपरिक बेसन मिठाई काफी प्रसिद्ध है. खास बात यह है कि यह मिठाई करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती है. इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है. तो चलिए जान लेते हैं यह आसान विधि एक्सपर्ट महिला फुला बाई से…

Besan Mithai Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के अगर आप भी निमाड़ में रहते हैं तो निमाड़ में बेसन की सबसे फेमस मिठाई बनाई जाती है. यह मिठाई को बनाने के लिए बेसन, शक्कर, घी का इस्तेमाल किया जाता है. यह मिठाई बनाने के लिए 4 से 5 घंटे का समय लगता है. लेकिन यह करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती है. इसको बहुत ही आसान विधि से आप आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. आइए आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार इसको बनाने की विधि बता रहे हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी आपके घर पर बेसन से मिठाई बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक यह आसान रेसिपी वाली मिठाई तैयार कर सकते हैं. यह बहुत ही आसानी से आपके घर पर बन जाएगी और यह बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान है और इसको बनाने के लिए केवल बेसन शक्कर और घी का इस्तेमाल किया जाता है. यह मिठाई आसानी से घर पर तैयार हो जाती है.

ऐसे तैयार कर सकते हैं मिठाई 
अगर आप भी आपके घर पर बेसन की मिठाई बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से 1 किलो चने की दाल लेकर आइए. उस दाल को सुखा दीजिए और उसका कुरमुरा बेसन तैयार कर लीजिए. 400 ग्राम देसी घी लीजिए, घी में बेसन को भून लीजिए. इसके बाद उसमें 400 ग्राम पिसी हुई शक्कर मिला दीजिए और सभी चीजें मिक्स कर दीजिए, जिससे आपकी यह मिठाई तैयार हो जाएगी. आप इसको एक ट्रे में जमा कर दीजिए. उसमें 4 से 5 घंटे तक इसको जमने के लिए रख दीजिए, जिससे आपकी मिठाई बन कर तैयार हो जाएगी. यह मिठाई करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती है और इसको केवल पानी से बचाना होता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment