Image Source : INDIA TV
प्रतीकात्मक फोटो

Highlights

  • बिग बॉस के सेट पर अचानक लग गई आग
  • टीम कर रही है बचाव की कोशिश
  • दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची हैं

Bigg Boss set Fire Breakout News: सलमान खान के चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के सेट पर एकाएक आग लग गई। इसके बाद वहां अफरा-तफर मच गई। हालांकि, फौरन बचाव करने वाली टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। घटना आज दोपहर 1 बजे घटी। फिल्म सिटी गोरेगांव मुंबई में सेट पर काम हो रहा था। उसी दौरान आग लगी। हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।





Source link

Write A Comment