Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV
Bigg Boss 15: राजीव अदतिया की वापसी से उड़े घर वालों के होश, क्या शो में आएगा नया ट्विस्ट?

Highlights

  • राखी सावंत के पति रितेश के साथ राजीव भी शो से बाहर हो गए थे।
  • राजीव के आने से घर वालों के बीच अलग ही हैरानी देखने को मिली।

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15  में राजीव अदतिया का सफर पिछले महीने खत्म हो चुका था। हालांकि, आने वाले एपिसोड में मेकर्स के पास आपके लिए एक सरप्राइज है। जी हां, राजीव बिग बॉस 15 में फिर से एंट्री करेंगे और उनकी एंट्री शो में एक ट्विस्ट लाएगी।

कलर्स इंस्टाग्राम हैंडल की तरफ से साझा किए गए हालिया प्रोमो उनकी वापसी के बारे में बताया है। राजीव की वापसी पर घरवालों की अपनी अलग प्रतिक्रिया थी।

राजीव अदतिया बिग बॉस 15 से राखी सावंत के पति रितेश के साथ बाहर हो गए थे। अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में राजीव फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वह घरवालों के लिए नई चुनौतियों की घोषणा करते हैं। 

उनकी एंट्री के बाद शमिता शेट्टी दौड़ती है और उन्हें गले लगाती है। राजीव ने कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वह अब उनका जीना मुश्किल कर देंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टिकट टू फिनाले का फैसला अब उनके हाथ में है।

लंदन में जन्मे और पले-बढ़े राजीव अदतिया एक मॉडल रह चुके हैं। वह अब एक बिजनेस मैन भी हैं। वह एक ट्रेन्ड एक्टर हैं और उन्होंने लंदन में परफॉर्मिंग आर्ट्स की पढ़ाई की है।





Source link

Write A Comment