Last Updated:

Chandu Champion Movie Review: कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाया है. उन्होंने अपने करियर का बेहतरीन रोल निभाया है. वे जब फिल्म में डायलॉग बोलते हैं, ‘चंदू नहीं, चैंपियन है मैं’, तो सुनने वालों के रोमांच से रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

Zoom

‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन ने बेहतरीन एक्टिंग की है.

चंदू चैंपियन

14 जून 2024|हिंदी|

Starring: कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, कैटरीना कैफ, विजय राज, राजपाल यादवDirector: कबीर खानMusic:

Watch Trailer

नई दिल्ली: चंदू चैंपियन आपका दिल जीत लेगी और आपके मन को जिंदगी के गहरे जज्बातों से भर देगी. कार्तिक आर्यन की शानदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म मशहूर शख्सियत मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी की कहानी है. फिल्म नाडियाडवाला ग्रांडसन ने प्रोड्यूस की है. फिल्म आपको 1970 के दौर में ले जाती है, जब मुरलीकांत पेटकर तमाम रुकावटों के बावजूद ओलंपिक चैंपियन बने थे.

फिल्म में दिखाया गया है कि मुरलीकांत पेटकर बचपन में ओलंपिक मेडल जीतने का सपना देखते हैं. वे दारा सिंह से प्रेरित हैं और बचपन से कुश्ती करने लगते हैं. वे अखाड़े में दूसरे पहलवानों को देख-देखकर कुश्ती के दांव-पेंच सीख जाते हैं. वे बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के जब स्थानीय प्रतियोगिता में विरोधी को हरा देते हैं, तो लोग हैरान रह जाते हैं. फिल्म के पहले हाफ में उनके एक युवा से पेशेवर खिलाड़ी बनने की यात्रा दिखाई गई है, जो आगे चलकर भारतीय सेना में सिपाही बन जाते हैं.

‘चंदू चैंपियन’ बने कार्तिक आर्यन ने डूबकर की एक्टिंग
फिल्म देखकर कुछ दर्शक ‘भाग मिल्खा भाग’ से इसकी तुलना कर सकते हैं. दोनों ही फिल्मों में नायक मिलिटरी ट्रेनिंग कैंप में कड़ा प्रशिक्षण करते हुए नजर आए हैं. फिल्म के पहले आफ में आप कार्तिक आर्यन को अपने साथियों के साथ मस्ती, खाना-पीना और भरपूर ट्रेनिंग करते हुए देखेंगे. वे ट्रेनिंग सेंटर में पहलवान से बॉक्सर बनकर उभरते हैं. मुरली के किरदार में कार्तिक का ट्रांसफॉर्मेशन आपको सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘रॉकी’ की याद दिला सकता है.

कहानी शानदार और डायरेक्शन भी कमाल
फिल्म का दूसरा हाफ आपको जज्बातों की रोलरकोस्टर राइड पर ले जाता है. मुरली साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 9 गोलियां लगने की वजह से लकवे का शिकार हो जाते हैं, जिसके बाद वे जिस तरह की शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरते हैं, उसे देखकर दर्शक भी इमोशनल हो जाते हैं. दूसरे हाफ में मुरली के सामान्य आदमी से पैरालिंपक गोल्ड मैडलिस्ट बनने की कहानी दर्शकों को खास अनुभव करती है. फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. विजय राज, राजपाल यादव और भुवन अरोड़ा ने भी अपने-अपने रोल के साथ न्याय किया है. कबीर खान के डायरेक्शन और शानदार कहानी के दम पर ‘चंदू चैंपियन’ दर्शकों के लिए एक यादगार एहसास बन गई है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Write A Comment