Last Updated:
Chawal ka Peda Recipe: अगर आप बिना मावा और खोया के हलवाई जैसी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो घर पर चावल के पेड़े जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल, दूध, मिल्क पाउडर और नारियल के बुरादे का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले चावल को अच्छे से मैश करें और उसमें गर्म दूध मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. अब इसमें मिल्क पाउडर और नारियल डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और छोटे-छोटे पेड़े का आकार दें. ये पेड़े मुलायम, खुशबूदार और स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं, जो मुंह में रखते ही घुल जाते हैं.
अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं लेकिन हर बार बाजार से मिठाई खरीदना पसंद नहीं करते, तो घर पर चावल के पेड़े जरूर ट्राई करें. खास बात यह है कि इसमें न मेवा लगता है और न खोया, फिर भी इसका स्वाद किसी पारंपरिक मिठाई से कम नहीं होता. इसे चावल और दूध से तैयार किया जाता है, जिससे ये पेड़े बेहद मुलायम, खुशबूदार और टेस्टी बनते हैं। त्योहार, पूजा या मेहमानों की आवभगत के लिए यह परफेक्ट मिठाई है. झटपट बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा. ( एआई फोटो )
चावल के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कटोरी चावल लें और उन्हें अच्छे से पका लें. अब इसमें आधा कप देसी घी, 3-4 इलायची का पाउडर और 1.5 कप दूध डालकर मिक्स करें. इसके बाद 1.5 कप नारियल का बुरादा, 1.5 कप मिल्क पाउडर और 1.5 कप चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार करें. स्वाद और रंग के लिए थोड़ा-सा केसर भी डाल सकते हैं. चाहें तो बारीक कटे पिस्ता से गार्निश करें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे पेड़े बनाकर परोसें. यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट और मुलायम होती है. ( एआई फोटो )
चावल का पाउडर बनाने के लिए पहले भुने हुए चावल को ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सी में इलायची के साथ डालकर बारीक पीस लें. तैयार पाउडर को छलनी से छान लें ताकि यह एकदम स्मूद हो जाए. अब गैस पर एक पतीला रखें और उसमें दूध गर्म करें. दूध हल्का गर्म होते ही उसमें मिल्क पाउडर, चीनी और नारियल का बुरादा डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें. यह मिश्रण मिठाई के बेस के रूप में तैयार हो जाता है और पेड़े बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब दूध वाला मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब उसमें छना हुआ चावल का पाउडर डालें. सभी सामग्री को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार न हो जाए और पैन छोड़ने न लगे. इसके बाद इसे घी लगी थाली या प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तब हाथों से छोटे-छोटे पेड़े का आकार दें. आखिर में हर पेड़े को केसर के रेशों और बारीक कटे पिस्ता से सजाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा नारियल का बुरादा भी छिड़कें. अब स्वादिष्ट चावल के पेड़े परोसने के लिए तैयार हैं. ( एआई फोटो )
चावल के पेड़े स्वादिष्ट और मुलायम बनाने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. चावल को पूरी तरह सूखने के बाद ही भूनें, इससे उनका पाउडर बारीक और अच्छा बनता है. दूध और अन्य सामग्री का मिश्रण पकाते समय उसे लगातार चलाते रहें ताकि वह तले में चिपके नहीं. पेड़े हमेशा हल्के गुनगुने मिश्रण से बनाएं, इससे उन्हें मनचाहा आकार देना आसान होता है. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल या केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं. चाहें तो ऊपर से पिस्ता या नारियल का बुरादा डालकर मिठाई को और आकर्षक बना सकते हैं. ( एआई फोटो )