चॉकलेट रेसिपी (chocolate Recipe): वेलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) का तीसरा दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. 09 फरवरी यानी आज दुनियाभर में लोग चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दिन अपने किसी खास को चॉकलेट देकर उसके प्रति अपने प्यार का इजहार किया जाता है. कोरोना के इस दौर में जब घर में रहना ही कई लोगों की मजबूरी है, ऐसे में चॉकलेट डे को घर पर भी सेलिब्रेट किया जा सकता है. अपने पार्टनर के लिए आप स्पेशल होममेड चॉकलेट बनाकर आपसी रिश्तों में मिठास घोल सकते हैं.
चॉकलेट डे (chocolate Day) पर आज हम आपको चॉकलेट बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी की मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और एकदम फ्रेश चॉकलेट घर पर ही बना सकते हैं. इसे जब आप अपने सोलमेट के सामने लेकर जाएंगे तो उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगेगी.

चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री
कोको बटर/नारियल तेल – 3/4 कप
कोको पाउडर – 3/4 कप
दूध पाउडर – 1/3 कप
चीनी पाउडर – 1 कप
वेनिला एसेंस – 1 टी स्पून

चॉकलेट बनाने की विधि
होममेड चॉकलेट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने के लिए मीडियम आंच पर गैस पर रख दें. जब पानी गर्म हो जाए तो उसके ऊपर एक बड़ा सा कटोरा रख दें और उसमें कोको बटर/नारियल का तेल डाल दें. अब कोको बटर में चीनी पाउडर डाल दें और बटर के साथ अच्छे से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में कोको पाउडर और दूध पाउडर भी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला दें. आखिर में इस मिश्रण में एक चम्मच वेनिला एसेंस डालकर पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें.

इसे भी पढ़ें: मीठा खाने का मन है तो बनाएं ब्रेड मावा रोल, नहीं भूल पाएंगे स्वाद

अच्छी तरह से मिश्रण को फेंटने के बाद ये एकदम स्मूद और सिल्की दिखाई देने लगेगा. अब अपने पसंद के आकार के सिलकॉन मोल्ड को लें (आप चाहें तो दिल के आकार का भी मोल्ड ले सकते हैं). अब सिलिकॉन मोल्ड में तैयार किया गया चॉकलेट का मिश्रण डाल दें. अब इसे हल्का सा हिला लें, जिससे मोल्ड के नीचे से गैस निकल जाए और मिश्रण अच्छी तरह से सैट हो जाए.

इसे भी पढ़ें: अपने वैलेंटाइन को करें इम्प्रेस, खिलाएं ब्रेड से बने 5 स्वादिष्ट पकवान

अब इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. तय समय के बाद मोल्ड को निकालें और उसे नीचे की ओर से दबाकर चॉकलेट के पीसेस को निकाल लें. अब चॉकलेट के सभी टुकड़ों को प्लेट में सजा लें. हमारी होममेड चॉकलेट बनकर तैयार हो चुकी है. इसे अपने लवमैट के साथ शेयर कर चॉकलेट डे सेलिब्रेट करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Valentine week



Source link

Write A Comment