कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद सरकार ने साफ किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सरकार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सीजेपी नेताओं की शिकायत पर संज्ञान ले रही है। सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर जिन राज्यों में कार्रवाई हो रही है, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही यह जानकारी सामने आई है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, इससे यह भी साफ हो चुका है कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
इस बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल उनकी मदद कर रहे हैं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद देने के लिए एक करोड़ रुपये भी दिए हैं। सीजेपी ने ‘साक्षी’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए उन प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद दी जाएगी, जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है और कार्रवाई की जा रही है।