नई दिल्ली. लोकप्रिय ऑडियो चैट ऐप क्लबहाउस (Clubhouse) ने सीमाओं के पार अपनी पहुंच फैलाने के लिए अपने ऐप में 13 नई भाषाओं को जोड़ा है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू समेत 13 नई भाषाओं में एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए स्थानीय भाषा में सपोर्ट सिस्टम शुरू कर रहा है.

सामूहिक बातचीत की सुविधा प्रदान करने वाले सोशल मीडिया मंच क्लबहाउस की भारतीय बाजार में बहुत अच्छी प्रगति हुई है. यह जल्द ही यूजर्स के लिए एक रीप्ले सुविधा भी शुरू करेगा जिससे वे कमरे से अपनी बातचीत समाप्त होने के बाद उसे सुन पाएंगे.

यह भी पढ़ें- Nykaa IPO allotment: आपके खाते में शेयर्स आए या फिर पैसे, इस तरह कर सकते हैं चेक

ये हैं 13 भाषाएं
13 भाषाओं में शामिल हैं- हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई, इतालवी, पुर्तगाली (ब्राजील) और स्पेनिश.

5 भाषाओं से शुरुआत
क्लबहाउस की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख आरती राममूर्ति ने कहा कि स्थानीय भाषा वाले सहयोग तंत्र की अत्यधिक मांग थी. उन्होंने कहा, ”हमने पिछले कुछ महीनों में भारत में अपने कई यूजर्स से बात की है और यह उन चीजों में से एक है जो हमेशा सूची में सबसे ऊपर है. यह सिर्फ शुरुआत है. भारत सैकड़ों भाषाओं का देश है. हम 5 भाषाओं से शुरुआत कर रहे हैं और हम अधिक से अधिक भाषाओं को जोड़ना जारी रखेंगे.”

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां 10 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ीं, Services sector PMI 58 के पार

आईओएस यूजर्स के लिए आएगा अतिरिक्त भाषाओं के लिए सपोर्ट सिस्टम 
सोशल ऑडियो ऐप क्लबहाउस का लैंग्वेज सपोर्ट फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और जल्द ही दुनिया भर में आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा.

Tags: Android, Tech news hindi



Source link

Write A Comment