कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार, 27 जुलाई का दिन भारत के लिए बहुत खास होने वाला है। इस दिन से एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू होंगे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक में भी अपना दम दिखाएंगे। दिन का सबसे बड़ा मुकाबला ‘हाई जंप’ (ऊंची कूद) का फाइनल होगा, जिसमें सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, वेटलिफ्टिंग में भी ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वी अजय बाबू से मेडल की बड़ी उम्मीदें हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:40 बजे: गुरिंदरवीर सिंह – मेंस 100m हीट्स
  • दोपहर 3:00 बजे: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन – मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग इवेंट
  • दोपहर 3:55 बजे: तेजस शिर्से – मेंस 110m हर्डल्स हीट्स
  • रात 11:35 बजे: शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला – वुमेंस शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 11:40 बजे: सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम – मेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 1:57 बजे (28 जुलाई सुबह): राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी – मेंस 100m T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 02:15 बजे (28 जुलाई सुबह): तेजस शिर्से – मेंस 110m हर्डल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 5:30 बजे: ज्ञानेश्वरी यादव – महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 8:00 बजे: बिंद्यारानी देवी – महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 12:30 बजे (28 जुलाई सुबह): वी अजय बाबू – पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)

बॉक्सिंग

  • शाम 4:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) — मेंस 60kg राउंड ऑफ 16
  • शाम 6:00 बजे: अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) — मेंस 80kg राउंड ऑफ 16
  • रात 10:30 बजे: साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकनेले (बोत्सवाना) — वुमेंस 51kg राउंड ऑफ 16
  • रात 1:00 बजे (28 जुलाई सुबह): सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) — मेंस 70kg राउंड ऑफ 16

स्विमिंग

  • दोपहर 03:00 बजे: साजन प्रकाश — मेंस की 200m बटरफ्लाई हीट्स
  • रात 01:44 बजे (28 जुलाई सुबह): साजन प्रकाश —मेंस  200m बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • शाम 6:15 बजे: प्रतिष्ठ समंथा — महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। इस दिन भारत को कुल तीन मेडल मिले। मीरबाई चानू ने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता। ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं दिन के अंत में राजा मुथुपंडी ने शानदार वापसी करते हुए वेटलिफ्टिंग (65 किलोग्राम वर्ग) में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत इस प्रतियोगिता में अभी तक 4 मेडल जीत चुका है।

यह भी पढ़ें:

वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किया कमाल, भारत को दिलाया दूसरा मेडल

CWG 2026 में राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर, चौथा दिन रहा भारत के लिए शानदार, मिले कुल तीन मेडल





Source link

Write A Comment