Last Updated:

Famous Street Food In Delhi University: नॉर्थ कैंपस जहां बजट छोटा और स्वाद बड़ा होता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस न केवल बेहतरीन शिक्षा बल्कि अपने वाइब्रेंट फूड कल्चर के लिए भी जाना जाता है. हडसन लेन के ट्रेंडी कैफे हों, QD’s के मशहूर तंदूरी मोमोज़ या फिर चाचा दी हट्टी के लजीज छोले भटूरे. यहां का हर कोना छात्रों की पॉकेट का ख्याल रखते हुए ज़ायके का ज़बरदस्त डोज़ देता है. यही कारण है कि यह कैंपस फूड और कल्चर का एक अनोखा संगम बन चुका है.

दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस सिर्फ पढ़ाई और कॉलेज लाइफ के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सस्ते, स्वादिष्ट और ट्रेंडी फूड जॉइंट्स के लिए भी छात्रों के बीच बेहद फेमस है. सुबह की चाय से लेकर रात की भूख मिटाने तक, यहां हर गली में ऐसा स्वाद मिलता है जो स्टूडेंट लाइफ का हिस्सा बन चुका है.

चाय, मोमोज और फ्रेंड्स की महफिल
नॉर्थ कैंपस की गलियों में सबसे ज्यादा भीड़ चाय और मोमोज की दुकानों पर दिखाई देती है. कम पैसों में मिलने वाली तंदूरी मोमोज, अफगानी मोमोज और स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन छात्रों की पहली पसंद हैं। क्लास के बाद दोस्तों के साथ चाय की छोटी-सी टपरी पर बैठना यहां की रोजमर्रा की संस्कृति बन चुकी है.

हडसन लेन बना फूड हब
हडसन लेन आज नॉर्थ कैंपस का सबसे चर्चित फूड स्पॉट माना जाता है. यहां कैफे कल्चर तेजी से बढ़ा है, जहां पिज्जा, पास्ता, बर्गर, शेक्स और डेजर्ट्स की लंबी वैरायटी मिलती है. स्टूडेंट्स यहां बर्थडे सेलिब्रेशन, ग्रुप मीटअप और प्रोजेक्ट डिस्कशन के लिए भी पहुंचते हैं. खास बात यह है कि यहां कई कैफे स्टूडेंट बजट को ध्यान में रखकर कॉम्बो ऑफर भी देते हैं. यहां QD Restaurant, Echoes Cafe, Cafeteria & Co. और Big Yellow Door जैसे फूड जॉइंट्स छात्रों के बीच बेहद फेमस हैं.

कम बजट में भरपेट खाना
नॉर्थ कैंपस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 100 से 200 रुपये के अंदर भी अच्छा और पेट भरने वाला खाना आसानी से मिल जाता है. मशहूर Chache Di Hatti के छोले-भटूरे वर्षों से छात्रों की पसंद बने हुए हैं. इसके अलावा राजमा-चावल, रोल्स, पराठे और मैगी पॉइंट्स भी छात्रों के रोजमर्रा के खाने का हिस्सा हैं.

हर राज्य का स्वाद एक जगह
देश के अलग-अलग राज्यों से पढ़ने आने वाले छात्र यहां अपने शहर का स्वाद भी ढूंढ लेते हैं. Majnu Ka Tilla का AMA Cafe तिब्बती फूड और कैफे कल्चर के लिए काफी मशहूर है, जबकि PG Anna Cafe साउथ इंडियन खाने के लिए छात्रों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यही वजह है कि नॉर्थ कैंपस सिर्फ एजुकेशन हब नहीं, बल्कि फूड और कल्चर का भी बड़ा केंद्र बन चुका है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Write A Comment