Last Updated:
Egg Buying Tips : अक्सर लोग सुबह हेल्दी नाश्ता करने के कारण या फिर सुबह की जल्दबाजी में अंडे खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें पकाना काफी आसान है. साथ ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलता रहता है. मगर, कई बार हम मार्केट से सफेद जहर उठा लाते हैं और हमें पता भी नहीं होता है. अगर आपको भी अंडा खाना बहुत पसंद है तो आपको पता होना चाहिए कि अंडा नकली है या असली इसकी कैसे पहचान की जाए. वहीं कई लोग बार-बार पकाने या उबालकर रखने के चक्कर में एक साथ अंडे उबाल लेते हैं और उन्हें फ्रिज में रख देते हैं. बाद में जब उन्हें खाना होता है तो वे फ्रिज से निकालकर अंडों को दोबारा गर्म या उबालने लगते हैं. वैसे तो बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करना एक नॉर्मल बात है लेकिन अंडों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. आइए आज हम आपको सब बताते हैं.
इन दिनों मानसून सक्रिय है. कई जगह बारिश हो रही है. वहीं कुछ जगह सूर्य देव का बादलों के साथ लुका छिपी का गेम जारी है. ऐसे बरसाती मौसम में लोगों को पकौड़े खाने के साथ साथ ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जिनसे शरीर को प्रोटीन मिले. प्रोटीन की बात की जाए तो अंडे में भरपूर मात्रा प्रोटीन होती है. तो वहीं यह शरीर को गर्मी भी देता है. अंडा तभी ज्यादा फायदेमंद होता है. जब वह फ्रेश हो या फिर वह सही अंडा हो. मार्केट में आजकल नकली अंडे भी बेचे जा रहे हैं. अंडा खरीदते समय इन चीजों का रखना चाहिए ध्यान आइए जानते हैं.
अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, लेकिन वह तभी सही मात्रा मिल पाएगा जब आपने सही और फ्रेश अंडा खरीदा होगा. सही अंडा कैसे खरीदना है. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. अंडा खरीदने को लेकर जानकार बताते हैं कि आपको उस दुकान से ही अंडा खरीदना चाहिए जहां पर अंडों को फ्रिज में रखा जाता है.
यानी कि जो लोग खुले में अंडा बेचते हैं वहां से आपको अंडा खरीदने से बचना चाहिए. अंडा खरीदते वक्त यह देखें कि अंडे की ऊपरी परत कैसी है. अगर वह मोटी है और सख्त है और खूब सफेद है. तो समझिए अंडा अच्छा है. ऐसे अंडों को खाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंडा खरीदते समय आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. खराब अंडा खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. बाजार में खरीदते समय आपको अंडे की अच्छे से जांच करनी चाहिए. जब आप अंडा खरीद रहे हो तो आप यह सुनिश्चित करें कि अंडे में कहीं दरारे ना हो अंडा कहीं टूटा फूटा हुआ ना हो. क्योंकि अगर ऐसा होता है तो अंडे में बैक्टीरिया हो सकते हैं.
अगर आप आप मार्केट से अंडा खरीद कर घर ले आएं हैं. तो अंडा प्लास्टिक का है या फिर अंडा असली है. आप बड़ी आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं. यह पता करने के लिए आपको अंडे को उठाना है. और उसे आग पर थोड़ा सेंकना है. जैसे ही अंडे पर आग की लपटें लगेंगी अगर अंडा प्लास्टिक का होगा तो उसमें से जलने वाले प्लास्टिक जैसी बदबू आने लगेगी. अगर इस तरह की बदबू आती है तो समझ लीजिए आप जो अंडा लेकर आए हैं वह नकली है और प्लास्टिक का है और बदबू नहीं आती तो अंडा ठीक है.
अगर आप मार्केट में अंडा खरीद रहे हैं. तो आप वहां भी इस बात का पता लगा सकते हैं अंडा असली है या निकली. इसके लिए आपको अंडे को उठाना है और अपने कान के पास ले जाना है फिर उसे थोड़ा सा हिला कर देखना है. अगर अंडे के अंदर से कुछ आवाज आ रही है तो हो सकता है आपका अंडा नकली. क्योंकि असली एंड के अंदर से आवाज नहीं आती.
अंडा खरीदते वक्त आप दुकान पर ही उसे अच्छे से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको है अंडा उठाना है. और उसे अपने हाथ से चूकर चेक करना है. अगर अंडा थोड़ा सा खुरदुरा सा लगता है. तो फिर समझ लीजिए कि वह नकली हो सकता है. क्योंकि असली अंडे छूने पर चिकने महसूस होते हैं.