Image Source : GETTY
दक्षिण अफ्रीका U19 टीम की फाइल फोटो

Live Score ENG U19 vs RSA u19 ICC u19 world cup ENG19 vs RSA U19 Quarter-Final 1 (A1 v B2)  live cricket score updates u19 world cup live streaming


नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज यानि बुधवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर लीग के पहले क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। यह मैच विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटिगा में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज में अपने सारे मैच जीतकर पहले स्थान पर रही थी। इंग्लैंड ने 3 मुकाबले खेले थे जिसमें से सभी में उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं,  दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप बी में तीन में से दो मुकाबलों में जीत मिली और वह दूसरे स्थान पर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम के खिलाफ बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। बल्लेबाज में इंग्लैंड के लिए टॉम प्रिस्ट ने शानदार खेल दिखाया है। प्रिस्ट के नाम इस टूर्नामेंट में कुल 251 रन है। वहीं, गेंदबाजी में जोसुआ बायडन ने 10 विकेट हासिल किया है। 

इंग्लैंड U19 टीम: जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट (सी), जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (डब्ल्यू), थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बार्नवेल, जोशुआ बॉयडेन, बेंजामिन क्लिफ, जेम्स सेल्स, फतेह सिंह, जेम्स कोल्स

दक्षिण अफ्रीका U19 टीम: एथन जॉन कनिंघम, वैलिन्टिन किटाइम, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज वान हीरडेन (c), कैडेन सोलोमन्स (w), एंडिले सिमेलाने, मिकी कोपलैंड, मैथ्यू बोस्ट, लियाम एल्डर, एफीवे म्न्यांडा, क्वेना मफाका, असाखे तशाका, जीजे मारी, जोशुआ स्टीफेंसन, जेड स्मिथ

 





Source link

Write A Comment