नई दिल्ली. फेसबुक रील्स (Facebook Reels) की ग्लोबल लॉन्चिंग हो गई है. यह फेसबुक पर रील्स यानी शॉर्ट वीडियो शेयर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. शॉर्ट वीडियो फीचर फेसबुक रील्स की मौजूदगी दुनियाभर के करीब 150 देशों में हो गई है. इसे एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. फेसुबक रील्स सबसे पहले साल 2020 में टिकटॉक (TikTok) की टक्कर में लॉन्च किया गया था.

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (META CEO Mark Zuckerberg) ने कहा कि फेसबुक रील्स क्रिएटर्स को कमाई का मौका देगी. इसके लिए जल्द फेसबुक की तरफ से नया फीचर पेश किया जाएगा. इसके तहत अब फेसबुक (Facebook) शॉर्ट वीडियो से होने वाली कमाई का एक हिस्सा अब रील्स (Reels) बनाने वालों के साथ साझा करने की तैयारी कर रहा है. फेसबुक अगले कुछ सप्ताह में पायलट बेसिस पर यह पहल शुरू हो जाएगी. इसका मतलब होगा कि कंटेट क्रिएटर्स अब रील्स बनाकर भी फेसबुक के जरिये कमाई कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- BharatPe से अशनीर ग्रोवर की पत्‍नी माधुरी जैन ग्रोवर बर्खास्त, शेयर भी छीने, जानें लगाए गए हैं कौन से 5 आरोप?

फेसबुक ने इसलिए लिया फैसला
फेसबुक ने यह फैसला अधिक से अधिक कंटेट क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित करने और दुनिया के कई देशों में टिकटॉक से मिल रही चुनौती को देखते हुए किया है. मेटा ने बताया कि वह पायलट बेसिस पर रील बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन से होने वाली कमाई को साझा करने जा रही है.

भारत में भी जल्द
फेसबुक ने बताया कि वह सबसे पहले अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में रील्स पर कमाई साझा करना शुरू करेगी. अगले कुछ सप्ताह में इसे और भी देशों में लॉन्च किया जाएग.। फेसबुक ने बताया कि वह भारत में इसे जल्द लॉन्च करने की सोच रहा है, जो इसका सबसे बड़ा बाजार है.

ये भी पढ़ें- किसी के साथ फ्लैट शेयर करने पर घर के किराए पर कैसे क्लेम करें टैक्स कटौती, जानें यहां

रील्स पर ऐसे आएगा विज्ञापन और होगी कमाई
-मौजूदा सिस्टम के तहत यूजर्स एक के बाद एक रील बिना किसी रोकटोक के देखते चले जाते हैं और इनके बीच में कोई ऐड नहीं आता है. फेसबुक ने अब इसमें एक नया प्रयोग किया है.
-पायलट बेसिस पर जो कंटेट क्रिएटर्स इसमें भाग लेंगे, उन्हें दो में किसी एक विज्ञापन फार्मेट को चुनना होगा.
-पहला फार्मेट बैनर्स और दूसरा फार्मेट स्टीकर का है. बैनर फार्मेट में विज्ञापन एक ट्रांसपैरेंट तरीके से फेसबुक रील्स के निचले हिस्से में दिखेगा. स्टीकर्स मोड में विज्ञापन किसी स्टीकर्स की तरह रील्स पर दिखाई देगा.
-कंटेट क्रिएटर्स के पास यह इजाजत होगी कि वह रील्स के जिस भी हिस्से में चाहे, वहां स्टीकर लगा सकता है.
-आप इन दोनों तस्वीरों से इसे और अच्छे तरीके से समझे सकते हैं.
-हाईं तस्वीर में फेसबुक रील्स में ऊपर स्टीकर की तरह विज्ञापन दिख रहा है. -बाईं तस्वीर में वह सबसे निचले हिस्से में दिखाई दे रहा है.

Tags: Earn money, Facebook, Mark zuckerberg



Source link

Write A Comment