नई दिल्ली. मेटा (Meta) अपनी ऐप फेसबुक (Facebook) के मैसेंजर ऐप (Messenger) के लिए एंड टू एंड इंक्रिप्शन (end-to-end encryption (E2EE)) रोलआउट शुरू करने जा रहा है. यह एंड टू एंड इंक्रिप्शन वॉइस और वीडियो कॉल पर लागू होगी. इस बारे में कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने खुद फेसबुक पर घोषणा की थी. कंपनी ने यह भी अनाउंस किया था कि ग्रुप चैट और ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए भी एंड टो एंड इंक्रिप्शन में ऑप्ट-इन हुआ जा सकता है. इससे पहले केवल टेक्स्ट चैटिंग के लिए ही ये फीचर उपलब्ध था.
एंड टू एंड इंक्रिप्शन का फीचर कंपनी के ही दूसरे ऐप वॉट्सऐप पर पहले से ही लागू है. वॉटसऐप ने गूगल ड्राइव या अन्य जगहों पर होने वाले अपने बैकअप को भी एंड टू एंड इंक्रिप्टेड किया है. अब इसे फेसबुक मैसेंजर पर भी लाया जा रहा है. मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने फेसबुक पर लिखा कि इंक्रिप्शन को विस्तृत रूप से लागू करके उन्हें बहुत खुशी हो रही है.
ये भी पढ़ें – गूगल क्रोम को लेकर बड़ा खुलासा, यूजर की गतिविधियों को करता है ट्रैक
एंड टू एंड इंक्रिप्शन है क्या
फिलहाल WhatsApp Messenger पर एंड टू एंड इंक्रिप्शन (end-to-end encryption) फीचर का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए वॉट्सऐप के उदाहरण से ही इसे अच्छे से समझा जा सकता है. वॉट्सऐप के FAQ में दी गई जानकारी के अनुसार, ‘एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फ़ीचर से यह पक्का हो जाता है कि मैसेज और कॉल सिर्फ़ आपके और आपके कॉन्टैक्ट के बीच ही रहें. कोई और, यहाँ तक कि WhatsApp भी उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए. आसान भाषा में, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन कुछ ऐसे काम करता है कि भेजे जाने से पहले मैसेज एक ऐसे डिजिटल लॉक से सुरक्षित किए जाते हैं, जिन्हें देखने या सुनने के लिए एक डिजिटल चाबी की ज़रूरत होती है जो सिर्फ़ मैसेज पाने वाले व्यक्ति के पास होती है. बीच में इन मैसेजेस या कॉल्स को कोई देख, पढ़ या सुन नहीं सकता है. यह सब ऑटोमैटिकली होता है. अपने मैसेज सुरक्षित करने के लिए आपको कोई सेटिंग ऑन करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Cyber Security, Facebook, Whatsapp