Flipkart Freedom Sale 2026 शुरू हो चुकी है और इस दौरान स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई बड़ी डील्स सामने आई हैं. ऐपल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, रियलमी, नथिंद, Redmi और POCO जैसे ब्रांड्स के फोन पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ मॉडल्स की कीमत में सीधे कटौती की गई है, जबकि कुछ पर एक्सचेंज ऑफर और 0% इंटरेस्ट EMI का फायदा भी मिल रहा है.
अगर आप लंबे समय से नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. खासतौर पर OPPO Reno 16 5G और Nothing Phone 4b पर मिलने वाली कीमत में कटौती काफी बड़ी है. हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मॉडल और आपकी पात्रता के हिसाब से अलग हो सकता है.
OPPO Reno 16 5G पर ₹28,000 का अंतर
Flipkart Freedom Sale में OPPO Reno 16 5G को 89,999 रुपये की डिस्प्ले कीमत के मुकाबले 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी कीमत में 28,000 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है.
यह फोन 256GB स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. फोन से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है.
Flipkart इस फोन पर EMI का विकल्प भी दे रहा है, जिससे ग्राहक पूरी रकम एक साथ देने के बजाय कई महीनों में पेमेंट कर सकते हैं.
Nothing Phone 4b सिर्फ ₹30,999 में
Nothing Phone 4b भी Freedom Sale में खास ऑफर के साथ उपलब्ध है. इसकी डिस्प्ले कीमत 54,999 रुपये है, जबकि सेल में इसे 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी यहां 24,000 रुपये की बचत बताई गई है.
Flipkart पर इस ऑफर में 128GB स्टोरेज वाला मॉडल शामिल है. इसके अलावा सेल पेज पर Nothing Phone 4a भी लिस्ट किया गया है.
Samsung Galaxy फोन पर भी ऑफर
Samsung के कई Galaxy स्मार्टफोन भी Freedom Sale का हिस्सा हैं. इनमें Galaxy S25 5G, Galaxy S25 FE, Galaxy S25+, Galaxy A36 5G और Galaxy A17 5G शामिल हैं.
Galaxy S25 5G का 128GB मॉडल लिस्ट किया गया है. वहीं Galaxy S25 FE को Jetblack और Navy कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. Galaxy A36 5G भी सेल में उपलब्ध है, जो उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो सकता है जो प्रीमियम फ्लैगशिप के बजाय मिड-रेंज फोन लेना चाहते हैं.
iPhone खरीदने का भी मौका
Apple के चाहने वालों के लिए भी Flipkart Freedom Sale में कई मॉडल शामिल किए गए हैं. सेल में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लिस्ट हैं.
iPhone 17 का 256GB मॉडल अलग से 81,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा लेने पर प्रभावी कीमत और कम हो सकती है. वहीं iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी सेल का हिस्सा हैं.
इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रहे हैं ऑफर
Flipkart की Freedom Sale में सिर्फ इन ब्रांड्स के फोन ही नहीं हैं. कई दूसरे मॉडल्स पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं. इनमें vivo X200T, vivo T5 Lite 5G, Motorola Edge 70 Fusion, Motorola Edge 60 Pro, realme P4X 5G, Redmi Note 15 SE 5G, POCO X8 Pro Max और Infinix GT 30 Pro 5G शामिल हैं.
इसके अलावा Flipkart के 0% Interest EMI सेक्शन में vivo T5 Lite 44W 5G, OPPO K14X 5G, realme P4X 5G, vivo T5X 5G और Motorola G37 Power जैसे फोन भी दिखाए गए हैं.
पुराने फोन के बदले भी बचा सकते हैं पैसे
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलकर नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart की एक्सचेंज डील का फायदा भी लिया जा सकता है. पुराने फोन की कीमत के आधार पर नए फोन की प्रभावी कीमत कम हो सकती है.
हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू हर ग्राहक के लिए एक जैसी नहीं होगी. यह आपके पुराने फोन के मॉडल, वेरिएंट, कंडीशन और एक्सचेंज के समय लागू नियमों पर निर्भर करेगी. इसी तरह बैंक ऑफर और EMI की शर्तें भी अलग-अलग फोन पर अलग हो सकती हैं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले संबंधित ऑफर की पूरी जानकारी जरूर चेक कर लें.