Farrukhabad Famous Pav Bhaji: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ तिराहे के पास स्थित ब्रदर्स फास्टफुड की पावभाजी लोगों की पहली पसंद बन गई है. दुकानदार रजत राठौर बताते है कि रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचकर स्वादिष्ट पावभाजी का आनंद लेते है. दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. खास बात यह है कि पावभाजी में इस्तेमाल होने वाले मसाले घर पर साबुत मसालों को पीसकर तैयार किए जाते है और ताजी हरी सब्जियों का उपयोग किया जाता है. शुद्ध बटर में बनी यह पावभाजी सिर्फ 90 रुपये प्लेट मिलती है जो आकार में भी बड़ी होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका स्वाद लाजवाब है और एक प्लेट में ही पेट भर जाता है. घर के पिसे मसालों की वजह से लोग शहर के अलग-अलग इलाकों से यहां पहुंचते है.