Last Updated:

Marwadi Ghasela Recipe: अगर घर में सब्जी खत्म हो गई है और कुछ झटपट स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मारवाड़ का पारंपरिक ‘घसेला’ बेहतरीन विकल्प है. यह राजस्थान की एक देसी और आसान रेसिपी है, जो बेहद कम सामग्री में सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है. बेसन, मसाले, लहसुन और छाछ या पानी की मदद से बनने वाला यह व्यंजन खासकर बारिश के मौसम में गर्मागर्म रोटी या बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब घर में सब्जी न हो, तब भी बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जा सकता है. मारवाड़ के कई घरों में आज भी यह पारंपरिक रेसिपी पसंद की जाती है. देसी मसालों की खुशबू और इसका अनोखा स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

ख़बरें फटाफट

जालौर: घर में सब्जी खत्म हो गई है और ऊपर से बारिश का मौसम, हल्की-हल्की फुहारें ऐसे में कुछ गरमा-गरम, चटपटा खाने का मन तो हर किसी का करता है. लेकिन जब किचन में सब्जी ही ना हो, तो क्या बनाया जाए? आज हम आपको मारवाड़ की एक ऐसी देसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो कम सामान में झटपट तैयार हो जाती है और स्वाद में भी जबरदस्त होती है—इसका नाम है ‘घसेला’ मारवाड़ में इसे कई जगह ‘पिटला’ भी कहा जाता है.

मारवाड़ के ग्रामीण इलाकों में यह डिश आज भी बड़े चाव से बनाई जाती है. खासकर मॉनसून के मौसम में, जब बाजार जाना मुश्किल हो या घर में सब्जी ना हो, तब ‘घसेला’ एक परफेक्ट देसी जुगाड़ बन जाता है. स्थानीय गृहिणी उषा देवी ने लोकल18 को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां तो जब भी घर में सब्जी नहीं होती, हम घसेला ही बनाते हैं. ये बहुत जल्दी बन जाता है और बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को बहुत पसंद आता है. खासकर बरसात के मौसम में गरम-गरम घसेला और पराठा मिल जाए, तो खाने का मजा ही अलग होता है.

चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
उषा देवी बताती है कि सबसे पहले एक कटोरी बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें बिल्कुल भी गांठ ना पड़े. घोल ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा—बस एकदम सही गाढ़ापन होना चाहिए . अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और राई डालकर तड़का लगाएं. जैसे ही तड़का चटकने लगे, उसमें बारीक कटी हुई प्याज और 4-5 हरी मिर्च डाल दें.

अब प्याज और मिर्च को अच्छे से भूनें, जब तक प्याज हल्की सुनहरी ना हो जाए और खुशबू आने लगे. इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह मिला लें. जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तब धीरे-धीरे इसमें बेसन का तैयार घोल डालें. इस दौरान लगातार चलाते रहें ताकि इसमें गांठ ना बने और यह कढ़ाई में चिपके भी नहीं. जैसे-जैसे यह पकता जाएगा, वैसे-वैसे यह गाढ़ा होता जाएगा. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें और लगातार चलाते रहें.

10 मिनट तक अच्छे से पकाएं
अब इसे करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं, ताकि बेसन बिल्कुल भी कच्चा ना रहे और एकदम बढ़िया गाढ़ापन आ जाए.
जब यह पूरी तरह तैयार हो जाए, तो गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लें. तो लीजिए तैयार है गरमा-गरम मारवाड़ी ‘घसेला’, जिसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. बारिश के मौसम में इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment