Last Updated:
Rice Dhokla Recipe: अगर आप नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश ढूंढ रहे हैं, तो देसी अंदाज का चावल का ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है. इस रेसिपी को बनाने के लिए चावल, दही, सूजी (वैकल्पिक), नमक और थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट या ईनो जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है. तैयार बैटर को स्टीम करके नरम और स्पंजी ढोकला बनाया जाता है. ऊपर से राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और धनिया का तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है. कम तेल में बनने के कारण यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी विकल्प माना जाता है. कम मेहनत में तैयार होने वाला यह पारंपरिक स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और आपकी थाली का स्वाद दोगुना कर देगा.
भीलवाड़ा: बारिश के मौसम में अगर आप हल्का, स्वादिष्ट और घर पर आसानी से बनने वाला नाश्ता तलाश रहे हैं तो देसी अंदाज में तैयार होने वाला चावल का ढोकला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी कम सामग्री , कम मेहनत और कम समय में तैयार हो जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्वाद के साथ-साथ पचने में भी हल्का होता है. सुबह के नाश्ते , शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है.
घर पर सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ अच्छा खाने का सोच रहे हैं तो चावल के आटे का ढोकला बढ़िया डिश हो सकती है. यह कब मेहनत में तैयार हो जाती है तैयार चावल का ढोकला हरी चटनी, लहसुन की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. कम मेहनत में बनने वाली यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ परिवार की सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है.
बाहर निकल आए तो समझिए ढोकला तैयार
गंगरार निवासी सुमन पायक ने बताया की चावल का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चावल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद भीगे हुए चावल को थोड़ा दही, अदरक, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक के साथ पीसकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं, जिससे ढोकला और अधिक मुलायम बनता है. घोल को 20 से 30 मिनट तक ढककर रख दें. स्टीम करने से ठीक पहले इसमें ईनो या एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिला लें. अब एक थाली या ढोकला स्टैंड को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और उसमें तैयार घोल डाल दें. इसके बाद इसे पहले से गर्म किए हुए स्टीमर या बड़े बर्तन में 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाएं. ढोकला पकने के बाद टूथपिक या चाकू डालकर जांच लें. अगर वह साफ बाहर निकल आए तो समझिए ढोकला तैयार है. इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें.
नारियल डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता
ढोकले का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का तैयार करें. एक छोटी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, सफेद तिल, करी पत्ता और लंबाई में कटी हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर समान रूप से डाल दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें