Last Updated:
Bharatpur Kopta Recipe: भरतपुर जिला अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है. इनमें समोगर गांव का मशहूर कोपता खास पहचान रखता है. इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद विशेष मसालों और गुड़-बाल की चटनी के अनोखे संयोजन से और भी लाजवाब हो जाता है. कोपता बनाने के लिए ताजी सामग्री, देसी मसालों और पारंपरिक विधि का उपयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद अलग और यादगार बनता है. इसके साथ परोसी जाने वाली मीठी-तीखी गुड़-बाल चटनी स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटक भी इस व्यंजन का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं. यदि आप घर पर कुछ नया और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो भरतपुर के समोगर का यह खास कोपता बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
भरतपुर: भरतपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ पारंपरिक खानपान के लिए भी खास पहचान रखता है. यहां के स्थानीय व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं. बल्कि अपने अनोखे बनाने के तरीके और देसी खुशबू के लिए भी जाने जाते हैं. इन्हीं खास व्यंजनों में एक है. समोगर क्षेत्र में बनने वाला पारंपरिक कोपता जो आज लोगों की पहली पसंद है.
समोगर का कोपता अपने अलग अंदाज और खास स्वाद के कारण अन्य व्यंजनों से अलग पहचान रखता है. इसे तैयार करने में देसी मसालों का खास मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को बेहद खास बना देता है. स्थानीय कारीगर इसे पारंपरिक तरीके से तैयार करती हैं. जिससे इसमें देसीपन की झलक साफ नजर आती है अगर आप भी इस प्रकार का कोपता घर पर आसानी से तैयार करना चाहते हैं.तो जाने इसकी ख़ास रेसिपी.
आलू और कुछ खास मसालों को मिलाकर एक मिश्रण
कोपता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू और कुछ खास मसालों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है.इसमें लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, नमक और अन्य घरेलू मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाई जाती हैं. जिसके बाद बेसन का घोल बनाया जाता हैं और उसमें यह छोटे छोटे गोले डालकर शुद्ध सरसों के तेल में तल लो और सुनहरा होने तक पकने दो जब अच्छे से पक जाए तो उन्हें बाहर निकाल लो.
कोपता बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम
इस प्रकार कोपता बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बनाता है. जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इस व्यंजन की सबसे खास बात है.इसके साथ परोसी जाने वाली गुड़ बाल चटनी जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. इस चटनी को गुड़, इमली और कुछ खास मसालों से तैयार किया जाता है. इसमें मीठे और खट्टे का ऐसा संतुलन होता है. जो कोपते के स्वाद के साथ मिलकर एक अनोखा अनुभव देता है. यही वजह है कि यह चटनी इस व्यंजन की पहचान होती है.
कोपता घर पर जरूर बनाए
भरतपुर में मिलने वाला कोपता सिर्फ एक व्यंजन नहीं बल्कि भरतपुर की पारंपरिक रसोई का अहम हिस्सा है.इसको आप आसानी से घर पर त्योहारों, खास अवसरों पर खास तौर पर बना सकते हैं.बदलते समय के साथ जहां फास्ट फूड का चलन बढ़ रहा है.वहीं समोगर का यह पारंपरिक कोपता लोगों को देसी स्वाद की ओर वापस खींच रहा है.अगर आप भी भरतपुर के असली देसी स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं. इस प्रकार कोपता घर पर जरूर बनाए.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें