Last Updated:
Ganesh Chaturthi Special Sweets: गणेश चतुर्थी पर आटे के लड्डू बनाकर भगवान श्री गणेश को भोग लगा सकते हैं. ये स्वादिष्ट लड्डू घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. खास बात ये है कि ये लड्डू कई दिनों तक खराब नहीं होते हैं.
बुरहानपुर. गणेश चतुर्थी के पर्व पर भगवान श्री गणेश को तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है. अगर आप भी इस गणेश उत्सव पर घर पर आसानी से प्रसाद तैयार करना चाहते हैं तो गेहूं के आटे से बनने वाले स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं. इन लड्डुओं को तैयार करना बेहद आसान है और उन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. खास बात यह है कि सही तरीके से तैयार और सुरक्षित रखने पर ये लड्डू कई दिनों तक उपयोग किए जा सकते हैं.
लड्डू बनाने की पूरी विधि
लोकल 18 की टीम को महिला हलवाई फूला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा, घी शक्कर या गुड़ और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट जैसे बादाम, काजू, किशमिश और मखाने लिए जा सकते हैं. सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके उसमें गेहूं का आटा डालें. आटे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भूनें. जब आटे से खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट मिला दें.
अब स्वाद के अनुसार पिसी हुई शक्कर या गुड़ डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण हल्का गुनगुना रहने पर हाथों से छोटे-छोटे गोल लड्डू तैयार कर लें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ी मात्रा में घी मिलाया जा सकता है. इन लड्डुओं को एयर टाइट डिब्बे में रखकर सुरक्षित रखा जा सकता है. इन्हें भगवान श्री गणेश को रोजाना भोग के रूप में भी अर्पित किया जा सकता है. घर में तैयार होने के कारण इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी अपनी पसंद के अनुसार रखी जा सकती है.
मोदक के साथ लड्डू भी होते हैं तैयार
गणेश उत्सव के दौरान मोदक के साथ आटे के ये लड्डू भी भगवान श्री गणेश को भोग लगाने के लिए एक स्वादिष्ट और आसान विकल्प बन सकते हैं. परिवार के सदस्य भी उन्हें प्रसाद के रूप में पसंद करेंगे. इन लड्डू की खासियत होती है कि यह करीब 15 दिन तक खराब नहीं होते हैं. इसलिए यह सबसे बेस्ट माने जाते हैं बच्चे और बड़े सभी खाना भी पसंद करते हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में यदि आप भी भगवान गणेश के लिए कुछ भोग लगाने के लिए बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आप गेहूं के आटे से लड्डू तैयार कर सकते हैं यह लड्डू बहुत ही टेस्टी और बहुत ही अच्छे और आसानी से बन जाते हैं. 15 दिन तक खराब नहीं होते आप भी आपके घर पर इस विधि से तैयार कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें