X

गर्मी में रामबाण है ये लड्डू, स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, जानें रेसिपी

 

arw img

Gond Laddu Recipe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बबूल के पेड़ों से गोंद निकलना शुरू हो जाता है, जिसे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में बड़े जतन से इकट्ठा किया जाता है. वर्षों से इस गोंद का उपयोग पौष्टिक लड्डू बनाने में किया जाता रहा है. अब एक बार फिर यह पारंपरिक मिठाई लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है. सीधी की रसोइया प्रियंका सिंह ने बताया कि बबूल के गोंद के लड्डू बनाना बेहद आसान है. बस इसकी सही विधि पता होनी चाहिए. सबसे पहले बबूल के गोंद को अच्छी तरह सुखाकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है. इसके बाद कढ़ाही में देसी घी गर्म कर उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर भुना जाता है. जब आटे का रंग हल्का भूरा हो जाए, तब उसमें खोआ मिलाकर अच्छे से भून लिया जाता है. दूसरी तरफ चीनी का भूरा या गुड़ तैयार किया जाता है. आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा के मुताबिक बबूल के गोंद से बने लड्डू गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. यह शरीर को ताकत देने, कमजोरी दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment