एंड्रॉयड यूज़र्स (Android users) के फोन में उपलब्ध गूगल फोटो ऐप ने इस साल के सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले फीचर, ‘बेस्ट ऑफ 2021’ (Best of 2021) मेमोरी कलेक्शन जारी कर दिया है. ये साल 2021 के यूज़र्स के मुख्य आकर्षण का AI-जनरेटेड कलेक्शन है. 9to5Google की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, ये कलेक्शन Google फोटो ऐप में फोटो ग्रिड के टॉप पर दिखाई देगा. तो चलिए बताते हैं आपको इस फीचर के बारे में कुछ ज़रूरी बातें बताते हैं…
इस कलेक्शन में इन फ़ोटोज़ को शामिल किया गया है: ‘बेस्ट ऑफ 2021’ मेमोरी कलेक्शन में वे फोटो शामिल होंगे जिन्हें यूजर ने पिछले 12 महीनों में क्लिक किया था, और ऐप पर उनका बैकअप हुआ है. ऐसा नहीं हैं कि ये पिक्चर्स आपको डेट वाइस दिखाई जाएंगी. क्योंकि इन पिक्चर्स को तारीख के अनुसार व्यवस्थित नहीं किया गया हैं या ये फोटोज किसी विशिष्ट पैटर्न को फॉलो नहीं करते हैं.
आपको बता दें कि ऐप का ये फीचर सिर्फ कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही रोल आउट हुआ है. हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द ही दूसरे यूज़र्स के लिए भी रिलीज होगा. मेमोरी कलेक्शन की ये सुविधा अभी गूगल फोटो नाम की मोबाइल ऐप पर उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे Google फोटो वेब और नेस्ट हब में भी विस्तारित कर दिया गया है.
गूगल ने की नए मेमोरी ईवेंट की घोषणा…
गूगल ने हाल ही में गूगल फ़ोटो के लिए एक नए ईवेंट मेमोरी फीचर की भी घोषणा की गई. इस सुविधा के तहत यूज़र्स न्यू ईयर ईव, हैलोवीन, बर्थडे, आदि अलग-अलग अवसरों से फोटो और वीडियो को स्वचालित रूप से क्यूरेट कर सकते है. ये कलेक्शन यूज़र्स के लिए Google फोटो ऐप पर स्थित मेमोरी सेक्शन में शो होगा.
(ये भी पढ़ें-WhatsApp पर कभी न करें ये 8 गलतियां, हमेशा के लिए बैन हो सकता है आपका अकाउंट!)
आपको जानकारी दें कि अनवर्स के लिए, गूगल द्वारा गूगल प्ले के बेस्ट ऑफ 2021 ऐप्स और गेम्स, YouTube Music Recap 2021, इस वर्ष के लिए बेस्ट Chrome एक्सटेंशन और Chrome OS ऐप्स की भी घोषणा की गई है. Google Play का ‘2021 का बेस्ट ऐप’ का खिताब ‘बिटक्लास’, जो इंटरैक्टिव कोहोर्ट-बेस्ड लर्निंग को सक्षम करने वाला एक प्लेटफ़ॉर्म है’, ने हासिल किया है. आपको बता दें कि सोशल ऑडियो ऐप क्लबहाउस ने यूज़र के वोटों के आधार पर 2021 का यूजर्स च्वाइस ऐप हासिल किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Google, Tech news, Tech news hindi