अमरूद की ठंडाई रेसिपी (Guava Thandai Recipe): आगामी 1 मार्च (मंगलवार) को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का त्योहार मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि पर भक्त भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा अर्चना करते हैं. साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जाता है. इस मौके पर अगर आप कुछ खास बनाना चाहते हैं तो अमरूद की ठंडाई बना सकते हैं. आपको बता दें कि ठंडाई शिव जी का प्रिय भोग होता है, लेकिन बच्चों के लिए और बड़ों के भी हेल्थ को देखते हुए भांग वाली ठंडाई बनाना और उसे पीना सही नहीं है. ऐसे में आप अपने घर के लिए अमरूद की ठंडाई बनाएं. अमरूद की ठंडाई को बनाना बहुत ही आसान है. इसका स्वाद घर में सभी लोगों को बहुत पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए अमरूद के जूस और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ती है. ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है. तो इस बार महाशिवरात्रि पर आप अमरूद की ठंडाई की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: भारत के इन 6 फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जानें
अमरूद की ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
1 ग्लास दूध
1/2 ग्लास अमरूद का जूस
1/2 कप बादाम
1/2 कप काजू
1/4 कप पिस्ता
1 चम्मच खरबूजे के बीज (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 चम्मच इलाइची पाउडर
1 चम्मच सौंफ
फूड कलर (ऑप्शनल)
इसे भी पढ़ें: मीठा पसंद है तो ट्राई करें गुजरात की ‘स्पेशल स्वीट डिश मोहन थाल’
अमरूद की ठंडाई बनाने की विधि
-एक पैन में बादाम, काजू, पिस्ता को थोड़ा भून लें और अलग रख दें.
-अब सौंफ को भी थोड़ा रोस्ट कर अलग रख दें.
-अब काजू, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च, सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियों को एक साथ मिक्सर में ग्राइंड कर लें.
-इसमें अब इलाइची पाउडर डालें. आप चाहें तो इलाइची पाउडर की जगह इलाइची डालकर ग्राइंड कर सकते हैं.
-अब आधा ग्लास दूध में 2 चम्मच ये ठंडाई मिक्स और आधा ग्लास अमरूद का जूस मिलाएं.
-इसे अच्छे से चलाएं और आपकी ठंडाई तैयार है. इसमें ऐसा कुछ भी इस्तेमाल नहीं किया गया है जो व्रत में न खाया जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Mahashivratri