नई दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा मर्डर केस में दोषी करार दिया था।
फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। उनका शव एक नाले से बरामद किया गया था। इस मामले में पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन और 10 अन्य को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने 5 को दोषी करार दिया था जिसमें ताहिर हुसैन भी शामिल है। ताहिर के अलावा नजीम, काशिम, अनस और जावेद को भी कोर्ट ने दोषी करार दिया है।