एशिया कप 2026 में भारतीय गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका फायदा ICC T20I रैंकिंग में भी हुआ है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल कर लिया है। टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट चटकाने वाली दीप्ति को उनकी शानदार गेंदबाजी का यह इनाम मिला है। दीप्ति ने एशिया कप 2026 में तीन मुकाबलों में आठ विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं भारतीय स्पिनर एन श्री चरणी सात विकेट के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई हैं।

श्री चरणी नंबर-1 गेंदबाज

दीप्ति शर्मा पिछले साल दिसंबर में ICC महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर थीं। हालांकि, इसके बाद एन श्री चरणी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मौजूदा रैंकिंग में श्री चरणी के बाद इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दूसरे, चार्ली डीन तीसरे, लॉरेन बेल चौथे और साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा 5वें स्थान पर हैं। श्री चरणी और दीप्ति के बीच सिर्फ 70 रेटिंग पॉइंट का अंतर है।

इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह 7वें स्थान पर खिसक गईं हैं। पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लेकर नया पाकिस्तानी रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, इसके बावजूद वह ताजा रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर आठवें नंबर पर पहुंच गईं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल पर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वह 1 स्थान नीचे खिसककर 10वें स्थान पर चली गई हैं।

स्मृति मंधाना 5वें पायदान पर बरकरा

महिला बल्लेबाजों की ICC T20I रैंकिंग में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार है। वह पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे कोई भी भारतीय महिला बल्लेबाज नहीं है। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज बेथ मूनी का जलवा कायम है। महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। शेफाली वर्मा सातवें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि एशिया कप में स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। हाल ही में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही उनके इंटरनेशनल शतकों की संख्या 18 हो गई। इसी पारी के दौरान उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान करेगा ट्राई सीरीज की मेजबानी, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश से होगी टक्कर, UAE में खेले जाएंगे मुकाबले

4 गेंदों में पलट गया मैच, अभिषेक शर्मा ने गेंद से किया शानदार कमबैक, शुभमन गिल को लौटना पड़ा पवेलियन

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment