भारत और अफगनानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है। दरअसल, बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। क्रिकेट फैंस भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि पहले टी20 के दौरान दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।
पहले टी20 के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
रविवार को दिल्ली में होने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। AccuWeather के हिसाब से दिन में बारिश होने की 64% संभावना है। दोपहर 1 बजे के बाद से ही बारिश की उम्मीद 50% तक बढ़ जाएगी। शाम को टॉस (6:30 बजे) और मैच शुरू होने (7 बजे) के वक्त बारिश होने की संभावना 37 से 40 प्रतिशत के आसपास हैं, यानी मैच के समय भारी बारिश की उम्मीद तो कम है, लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। रात 10-11 बजे के दौरान भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश की वजह से टॉस या मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है और खेल के बीच में भी रुकावट आने का चांस है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
साल 2010 से अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है, उन्होंने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। बाकी बचे दो मैचों में से एक बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था, जबकि दूसरा मुकाबला टाई हो गया था, जिसे बाद में भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया था। कुल मिलाकर, अफगानिस्तान की टीम टी20 में भारत को एक बार भी हरा नहीं पाई है।
IND vs AFG सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद
यह भी पढ़ें
जो रूट ने रचा इतिहास, फिफ्टी लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशियन गेम्स के नॉकआउट मैचों का बदला टाइम, अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले