DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
Instagram की फोटो और चैट खोने से बचना है? ये तरीका अपनाएं, सेव हो जाएगा सारा डेटा
टेक

Instagram की फोटो और चैट खोने से बचना है? ये तरीका अपनाएं, सेव हो जाएगा सारा डेटा

By digi_hin May 21, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:May 21, 2026, 12:55 IST

इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने से पहले अपनी फोटो, वीडियो और चैट डेटा डाउनलोड करना जरूरी है. जानिए आसान स्टेप्स जिनसे आप पूरा Instagram डेटा सुरक्षित कर सकते हैं…

ख़बरें फटाफट

Instagram की फोटो और चैट खोने से बचना है? ये तरीका अपनाएं, सेव हो जाएगा डेटाZoom

Instagram छोड़ने से पहले अपने यादगार पल सेव करें

आज के समय में Instagram दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है. यहां यूजर्स अपनी फोटो, वीडियो, स्टोरी और चैट के जेरिए दोस्तों और परिवार से जुड़े रहते हैं. लेकिन कई लोग अब डिजिटल डिटॉक्स के लिए इंस्टाग्राम छोड़ने या अपना अकाउंट डिलीट करने का फैसला भी ले रहे हैं.

अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो सबसे जरूरी बात यह है कि अपना डेटा पहले सुरक्षित कर लें, क्योंकि एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद आपकी फोटो, वीडियो, मैसेज और दूसरी जानकारी वापस नहीं मिलती. अच्छी बात यह है कि Instagram अपने यूजर्स को पूरा डेटा डाउनलोड करने का ऑप्शन देता है.

Instagram डेटा कैसे डाउनलोड करें?

इंस्टाग्राम पर अपना पूरा डेटा डाउनलोड करना काफी आसान है और इसे आप मोबाइल ऐप या कंप्यूटर दोनों से कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले Instagram ऐप या ब्राउज़र खोलें और अपने अकाउंट में लॉगइन करें.
  2. इसके बाद अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाकर तीन लाइन (मेन्यू) पर टैप करें. यहां आपको “Settings and Activity” का ऑप्शन मिलेगा.
  3. इसके अंदर “Accounts Centre” सेक्शन खोलें और फिर “Your Information and Permissions” पर जाएं. यहां आपको “Export Your Information” का विकल्प दिखाई देगा.
  4. अब “Create Export” पर क्लिक करें. इसके बाद आप चुन सकते हैं कि आपको कौन-कौन सा डेटा चाहिए, जैसे फोटो, वीडियो, चैट या पूरा अकाउंट डेटा. आप डेट रेंज, फाइल फॉर्मेट और क्वालिटी भी अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं.
  5. इसके बाद अपना ईमेल आईडी चुनें, जहां आपको डाउनलोड लिंक मिलेगा. अंत में आपको अपना पासवर्ड डालना होगा ताकि रिक्वेस्ट कन्फर्म हो सके.

कब मिलेगा डेटा?
रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद Instagram आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजता है. इसके बाद 30 दिनों के अंदर आपको दूसरा ईमेल मिलेगा, जिसमें आपका पूरा डेटा डाउनलोड करने का लिंक होगा.

क्यों जरूरी है यह प्रोसेस?
कई यूजर्स बिना बैकअप लिए अकाउंट डिलीट कर देते हैं और बाद में अपनी यादगार फोटो या जरूरी चैट खो देते हैं. इसलिए यह स्टेप बेहद जरूरी है.

अगर आप डिजिटल डिटॉक्स लेना चाहते हैं या किसी कारण से Instagram छोड़ना चाहते हैं, तो पहले अपना डेटा जरूर डाउनलोड करें. इससे आपकी यादें और जरूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी और आप बिना किसी चिंता के अपना अकाउंट डिलीट कर पाएंगे.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

छोटे बिजनेस को दें बड़ा लुक, इन फ्री AI टूल से बनाएं यूनिक लोगो, सेकेंड भर में होगा तैयार

छोटे बिजनेस को दें बड़ा लुक, इन फ्री AI टूल से बनाएं यूनिक लोगो, सेकेंड भर में होगा तैयार

June 10, 2026
Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग करीब? सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर रिवील, 200MP कैमरे की उम्मीद

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग करीब? सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर रिवील, 200MP कैमरे की उम्मीद

June 10, 2026
सालों का इंतजार अब खत्म, iPhone में आने वाला है Android जैसा फीचर, iOS 27 अपडेट में शामिल

सालों का इंतजार अब खत्म, iPhone में आने वाला है Android जैसा फीचर, iOS 27 अपडेट में शामिल

June 10, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • पुदीने की चटनी कभी दही डालकर बनायी है? आता ऐसा स्वाद, नहीं रुकता खाने वाले का हाथ! ऊपर से कड़वा तेल करता कमाल
      पुदीने की चटनी कभी दही डालकर बनायी है? आता ऐसा स्वाद, नहीं रुकता खाने वाले का हाथ! ऊपर से कड़वा तेल करता कमाल
      June 10, 2026
    • मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें ये रवा लड्डू, कम मेहनत में मिलेगा शानदार स्वाद
      मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें ये रवा लड्डू, कम मेहनत में मिलेगा शानदार स्वाद
      June 10, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates