Last Updated:

Interrogation Movie Review: मनु सिंह, दर्शन जरीवाला, अभिमन्यु सिंह, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव और गिरीश कुलकर्णी स्टारर फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ आज (30 मई) ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो उससे पहले जान लीजिए कैसी है ‘इंटेरोगेशन’?

Zoom

30 मई 2025 को ZEE5 पर रिलीज हुई ‘इंटेरोगेशन’.

इंटेरोगेशन 3

30 मई 2025|हिंदी122 मिनट|क्राइम थ्रिलर

Starring: मनु सिंह, दर्शन जरीवाला, अभिमन्यु सिंह, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, गिरीश कुलकर्णी और अन्यDirector: अजॉय वर्मा राजाMusic:

Watch Trailer

इन दिनों ओटीटी मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा है. यही वजह है कि अब फिल्म मेकर्स भी ज्यादातर अपनी फिल्में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं. इसी क्रम में आज ZEE5 पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो सस्पेंस से भरपूर है. फिल्म का नाम है ‘इंटेरोगेशन’, जिसमें मनु सिंह, दर्शन जरीवाला, अभिमन्यु सिंह, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों की टोली देखने को मिल रही है.

अगर हत्या के संदेह में पूछताछ के दौरान पकड़ा गया हर आरोपी अपराध से इनकार करने के बजाय खुद को ही हत्या का दोषी ठहराए तो आप क्या कहेंगे? यकीनन, हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की तरह ही आपको भी चक्कर आने लगेगा और आप सोचने लगेंगे कि आखिर मामला क्या है और ऐसे दावे करने वाले इन लोगों में से हत्यारा कौन है? कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ में जब एक रिटायर्ड जज की हत्या के बाद पकड़े गए चार अलग-अलग आरोपी खुद को निर्दोष बताने के बजाय खुद को ही हत्या का दोषी ठहराने लगते हैं.

फिल्म का यह अनूठा पहलू फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ को एक मर्डर मिस्ट्री के तौर पर कई मायनों में अलग और अनूठी बनाता है. ZEE5 पर रिलीज हुई ‘इंटेरोगेशन’ न सिर्फ फिल्म में आए तमाम ट्विस्ट और टर्न के लिहाज से बेहद अलग किस्म की बेहद दिलचस्प फिल्म है, बल्कि लेखन, निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, प्रोडक्शन वैल्यू के स्तर पर भी यह एक अनूठी और बेहतरीन फिल्म है. एक शानदार और मनोरंजक फिल्म जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में पूरी तरह सफल साबित होती है.

एक पूर्व जज की संदिग्ध मौत के बाद होने वाली पूछताछ और पूछताछ के बाद सुलझने की बजाय और उलझती जा रही गुत्थी के जरिए निर्देशक ने ऐसी कहानी इतने बेहतरीन तरीके से बुनी है कि इसे देखने वाला हर दर्शक हैरान हुए बिना नहीं रह पाएगा. फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ में मनु सिंह से लेकर दर्शन जरीवाला अभिमन्यु सिंह, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, गिरीश कुलकर्णी, ऋतुजा शिंदे कुंवर, प्रागी आर्या तक सभी कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है.

फिल्म में सभी कलाकारों की अभिव्यक्ति का अंदाज ऐसा है कि हर कलाकार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होता है, लेकिन सभी कलाकारों में अभिनेता मनु सिंह की अलग से तारीफ करना जरूरी है क्योंकि यह न सिर्फ उनकी पहली फीचर फिल्म है, बल्कि पहली फिल्म होने के बावजूद भी मनु सिंह एक दमदार अभिनेता के तौर पर प्रभावित करते हैं. अपनी पहली ही फिल्म से मनु सिंह यह भरोसा दिलाते हैं कि एक कलाकार के तौर पर वह लंबी पारी खेलने के लिए सिनेमा के मैदान में उतरे हैं.

अजॉय वर्मा राजा के दमदार निर्देशन में बनी फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसका नयापन आपके दिल को गहराई से प्रभावित करेगा. अगर आप रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं तो ‘इंटेरोगेशन’ आपको अच्छी लगने वाली है. फिल्म के गाने, संगीत और एडिटिंग में कुछ खामियों के बावजूद ZEE5 पर रिलीज हुई इस बेहद दिलचस्प फिल्म को देखा जाना चाहिए. मेरी ओर से फिल्म ‘इंटेरोगेशन’ को 5 में 3 स्टार.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Write A Comment