Image Source : GETTY
IPL की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे जो रूट, ये है बड़ी वजह

होबार्ट। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इस बार भी IPL की नीलामी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उन्हें खराब फॉर्म से जूझ रही अपनी टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार में सारी ऊर्जा झोंकने का फैसला किया है।

रूट ने 2018 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद से आईपीएल का कोई सत्र नहीं खेला है। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट कैरियर पर नहीं हो।

एशेज सीरीज के पांचवें मैच में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा,‘‘इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है । इसके लिये मेरी सारी ऊर्जा चाहिये। मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिये मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं।’’

उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है। आईपीएल में इस सत्र से दस टीमें होंगी और मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। 

(With PTI Bhasha Inputs)





Source link

Write A Comment