Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE
जमशेदपुर और गोवा के मैच की फोटो

Highlights

  • जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया
  • जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया
  • नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकवु ने किया गोल

नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकवु के दूसरे हाफ के शुरू में किये गये गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 

चीमा ने मैच का एकमात्र गोल 49वें मिनट में किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। डिफेंडर लालडिंलिआना रेंथ्लेई ने दाहिने छोर से गेंद को बॉक्स में पहुंचाया जिस पर नाईजीरियाई स्ट्राइकर ने करारा शॉट लगाया। गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार ने रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनकी उंगलियों को छूते हुए गोलपोस्ट के अंदर चली गयी। जमशेदपुर के लगातार दूसरी जीत से 12 मैचों में 22 अंक हो गये हैं। जमशेदपुर ने छह मैच जीते हैं और चार ड्रॉ खेले हैं। वह केरल ब्लास्टर्स को पीछे छोड़कर  दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ एफसी गोवा 14 मैचों में 14 अंकों के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं हैदराबाद एफसी 23 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है।





Source link

Write A Comment