रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने Jio Postpaid Plus प्लान में ढेरों डेटा और कई खासियत देता है. जियो का पोस्टपेड प्लस प्लान 399 रुपये से शुरू होकर 1,499 रुपये तक आता है. खास बात ये है कि Jio Postpaid Plus प्लान के सभी प्लान के साथ पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है. कोरोना काल के चलते आजकल ज़्यादातर काम घर से हो रहे हैं और इसी के चलते लोगों को ज़्यादा डेटा की ज़रूरत पड़ती है. इसी बीच अगर आप भी ज़्यादा डेटा चाहते हैं तो आज हम आपको 100 जीबी डेटा वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं…
Reliance Jio के 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में कुल 100 GB डेटा मिलता है. उसके बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज लगता है. ये एक फेमिली प्लान है, जिसमें अतिरिक्त एक सिम कार्ड भी मिलता है.
(ये भी पढ़ें-काफी सस्ता हुआ 6000mAh बैटरी वाला Realme का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा)
जियो का 599 रुपये वाला प्लान. (Photo: Jio.com)
वैलिडिटी की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता बिलिंग साइकल के हिसाब से चलती है. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं.
मिलेगा 200GB तक डेटा रोलओवर
इस प्लान में 200 GB तक डेटा रोलओवर का भी फीचर मिलता है. दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में सभी जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है. ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.
बता दें जियो के इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार VIP का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. लेकिन यूजर्स को जियोप्राइम के लिए 99 रुपये फीस अलग से देनी होगी. (डिस्केलमर- न्यूज18 हिंदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |