Last Updated:

Crab Curry Recipe: लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात जैसे ही शुरू होती है तो वैसे ही केकड़े आना शुरू हो जाते हैं. लोग पकड़ कर लाते हैं यह खरीद कर लेकर आते हैं.आप यदि इसकी सब्जी बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से ढाई सौ ग्राम केकड़े लेकर आईए इनके पैर और डंक तोड़ लीजिए और उसकी साफ सफाई कर लीजि

Crab Curry Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के निमाड़ में बरसात के समय में सबसे अधिक केकड़े की सब्जी बनाई जाती है. यह केकड़े बरसात के समय में ही बुरहानपुर में मिलते हैं. लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. डॉक्टर भी यह खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इससे पीलिया की बीमारी भी दूर होती है और यह काफी पौष्टिक सब्जी होती है. आप इसको आपके घर पर देसी तरीके से बना सकते हैं. आज हम आपको इसको बनाने की विधि बता रहे हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात जैसे ही शुरू होती है तो वैसे ही केकड़े आना शुरू हो जाते हैं. लोग पकड़ कर लाते हैं और यह खरीद कर लेकर आते हैं. आप अगर इसकी सब्जी बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से ढाई सौ ग्राम केकड़े लेकर आइए, इनके पैर और डंक तोड़ लीजिए और उसकी साफ सफाई कर लीजिए., एक कढाई लें, उसमें करीब 150 ग्राम तेल डाल दे, 100 ग्राम पिसी हुई प्याज, 50 ग्राम अदरक, लहसुन का पेस्ट, उसमें 10 ग्राम लाल मिर्ची, 5 ग्राम हल्दी, 5 ग्राम गर्म मसाला डालकर भून लें. मसाला ब्राउन होने के बाद उसमें केकड़े डालकर पानी डाल दीजिए और 10 ग्राम नमक डाल कर उसे हिला लीजिए और कड़ाई पर ढक दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए आपकी सब्जी बनकर तैयार हो जाएंगी.

केकड़े पकड़ते समय इस बात का रखें ध्यान 
अगर आप भी केकड़े पकड़ने के लिए नदी पर जा रहे हैं तो सबसे पहले केकड़े पखड़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप बिल में और कपार में हाथ नहीं डाले क्योंकि इनके जो डंक होते हैं, उससे यह काट लेते हैं. जिससे आपकी उंगली भी कट सकती है. इनको पकड़ने के लिए लोहे की सिक मछली के जल की रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment