Kundru Ki Sabji Recipe: कुंदरू की सब्जी बनाने के लिए न तो ज्यादा सामान चाहिए और न ही पहले से कोई खास तैयारी करनी पड़ती है. घर में मौजूद सिंपल मसालों से यह सब्जी आसानी से तैयार हो जाती है. कुंदू को पहले हल्का भूनकर पकाया जाता है और फिर इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और मसाले मिलाए जाते हैं. इस तरीके से बनी कुंदू की सब्जी स्वाद में चटपटी और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. अगर आप रोज की एक जैसी सब्जी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर बना सकते हैं.

अगर आप रोज की एक जैसी सब्जियों से बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान हो, तो कुंदरू की यह सब्जी ट्राई कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको पहले से किसी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ सिंपल मसालों से ही यह सब्जी झटपट तैयार हो जाती है.

कुंदरू यानी टिंडोरा की सब्जी कई घरों में पसंद की जाती है, लेकिन कई बार इसे बनाने में सही तरीका पता न होने की वजह से इसका स्वाद फीका लग सकता है. इस रेसिपी में कुंदरू को पहले हल्का भूनकर पकाया जाता है और बाद में इसमें मसाले, प्याज और टमाटर मिलाए जाते हैं. इससे सब्जी का स्वाद काफी बढ़ जाता है.

अगर आप रोज की एक जैसी सब्जी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर बना सकते हैं.

कुंदरू की सब्जी के लिए सामग्री-

250 ग्राम कुंदू
2 प्याज
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
2 छोटे टुकड़े अदरक
8-10 लहसुन की कलियां
2 चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
1¼ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच आमचूर पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे तैयार करें कुंदरू –
सबसे पहले कुंदरू को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. बाजार से कुंदू खरीदते समय बहुत बड़े आकार के बजाय छोटे और कोमल कुंदू लेना बेहतर रहता है. इससे सब्जी पकने के बाद सॉफ्ट और स्वादिष्ट लगती है.

अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मोटा-मोटा कूट लें. चाहें तो इसे मिक्सी में भी हल्का पीस सकते हैं. इस मोटे मसाले की वजह से सब्जी में अच्छा चटपटा स्वाद आता है.

कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा और थोड़ी हल्दी डालकर भूनें. जीरा चटकने लगे तो इसमें कटे हुए कुंदू डाल दें. तेज आंच पर कुंदू को लगातार चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक भूनें. अब नमक डालकर एक बार अच्छी तरह मिला लें.

कढ़ाई को ढककर मध्यम आंच पर करीब 3 से 4 मिनट तक कुंदू पकाएं. कुंदरू को पहले बिना ज्यादा मसाले के पकाने से यह जल्दी गलता है और बाद में मसालों का स्वाद भी अच्छी तरह इसमें आता है.

जब कुंदरू हल्का पक जाए और इसका रंग थोड़ा बदलने लगे तो इन्हें कढ़ाई में एक तरफ कर दें. अब इसमें कूटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद लंबाई में कटे हुए प्याज डालें.

इस रेसिपी में प्याज को शुरुआत में नहीं बल्कि बाद में डाला जाता है. इसकी वजह यह है कि कुंदरू को पकने में थोड़ा समय लगता है. अगर प्याज पहले डाल दिया जाए तो वह ज्यादा भुनकर डार्क हो सकता है और सब्जी का स्वाद भी बदल सकता है.

प्याज को मसाले के साथ करीब 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. साथ ही कटे हुए टमाटर भी मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह चलाकर ढक दें और करीब 1 मिनट पकने दें.

अंत में कुंदरू के पूरी तरह पकने की जांच करें. जब यह सॉफ्ट हो जाए तो इसमें आधा चम्मच गरम मसाला और करीब 1 चम्मच आमचूर पाउडर डालें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को मिला दें.

बस तैयार है चटपटी और स्वादिष्ट कुंदरू की सब्जी. इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए न कोई लंबी तैयारी चाहिए और न ही बहुत ज्यादा सामग्री. रोज की रसोई में झटपट बनने वाली यह सब्जी खाने का स्वाद बदल सकती है.



Source link

Write A Comment