Lata Mangeshkar
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबियत फिर बिगड़ने की खबर आ रही है। पिछले 27 दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट लता मंगेशकर की तबियत सुधर रही थी और एकाएक उनकी तबियत बिगडने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर प्रतित समदानी के मुताबिक वो अभी आईसीयू में हैं और फिलहाल उनकी सेहत की लगातार निगरानी की जा रही है।
इस बीच राज ठाकरे लता जी का हाल चाल जानने के लिए ब्रीच केंडी अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत में है मामूली सुधार, अभी भी हैं ICU में
इंडिया टीवी के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी सीरियस हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। इस खबर के बाद लता जी के स्वास्थ्य की कामना कर रहे उनके करोड़ों फैंस फिर से चिंतित हो गए हैं।
पिछले 27 दिनों से लता जी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उन्हें कोरोना संक्रमण होने के बाद भर्ती कराया गया था। कई बार उनकी हालत में सुधार आया और आज फिर उनकी तबियत बिगड़ी है।