Last Updated:


How to Make Lauki Pickle: लौकी का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं या फिर इसे सिर्फ बीमारी में खाने वाली हल्की सब्जी मान लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी चटपटे मसालों से तैयार लौकी का लजीज अचार चखा है? अगर नहीं, तो यह खास रेसिपी आपकी थाली का स्वाद पूरी तरह बदलने वाली है. सेहत के गुणों से भरपूर यह अचार न सिर्फ खाने का जायका दोगुना कर देता है, बल्कि पारंपरिक आचारों के मुकाबले काफी अलग और खास स्वाद भी देता है. जानें आखिर लौकी का अचार बनाने के लिए कैसी लौकी लें, मसाले कैसे तैयार करें और इसे लंबे समय तक कैसे रखें, जानिए पूरी रेसिपी.

लौकी जिसको लोग अक्सर अपने अलग स्वाद या फिर बीमार होने पर इस्तेमाल करते है. लेकिन उसी लौकी का क्या अपने अचार भी खाया है तो लोग मना ही करेंगे. लेकिन आज हम आपको लौकी के अचार की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे है जिससे आप सभी अचारो के स्वाद को पीछे छोड़ सेहत के लिए फायदेमंद होने वाला है. जोकि आपके खाने के स्वाद को भी बढाने का काम भी करेगा.

सबसे पहले लौकी का अचार डालने के लिए हमें लौकी का चयन करना होता है. लौकी के अचार में हमें ताजा और बिल्कुल टाइट लौकी ही लेनी होती है. आप गोल लौकी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए जब भी आप अचार के लिए लौकी खरीदने जाएं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

दूसरी बात आती है लौकी को अच्छे से पानी में धोकर उसको लगभग 10 मिनट पंखे की हवा या फिर धूप में सुखा लें और उसके बाद एक लौकी के चार पीस कर लें, 4 से ज्यादा पीस हमें नहीं करने हैं. लौकी के चार पीस करने के बाद लौकी के छोटे-छोटे पीसों में इसको काट लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लौकी के अचार में हमें धनिया, सौंफ, जीरा, मेथी, पीली सरसों, हल्दी, नमक, हींग, जीरा, काली मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, पीली सरसों का तेल और अमचूर जैसे मसालों का ही इस्तेमाल करना है. इनमें से जो मसाले आपको लगते हैं कि उनमें नमी है, तो उनको हल्की गैस की आंच पर दो से 3 मिनट तक गर्म कर लें और उसके बाद उनको मिक्सी में पीस लेना है. मसाले पीसते वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि उनको ज्यादा बारीक नहीं करना है, केवल दरदरा ही रखना है.

अब हमें कटी हुई लौकी को लेना है और उसको पानी में डालकर दो से तीन मिनट तक उबालना है जिससे कि वह नरम हो जाए. जब वह नरम हो जाए तो उसको पानी से बाहर निकाल कर पंखे की हवा में लगभग 30 मिनट तक सुखा लेना है, जिससे कि उसके अंदर की जो नमी है वह खत्म हो जाए और अचार खराब न हो.

अब बात आती है लौकी के अचार में भरे जाने वाले मसाले को अच्छे तरीके से तैयार करने की. सबसे पहले हमने जो मसाला पीसकर तैयार किया है उसको एक बर्तन में डाल दें. उसके बाद उसमें स्वादानुसार नमक और जो हमने पीली सरसों का तेल लिया है उसको अच्छे से गर्म कर लें. तेल के ठंडा होने के बाद उसको इसमें डालकर अच्छे से मिला दें. इस तरीके से हमारा लौकी में इस्तेमाल होने वाला मसाला तैयार हो जाता है.

अब हम लौकी के सभी कटे हुए पीस का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल लेंगे और उसमें सभी मसालों को डालकर 2 मिनट तक गर्म करेंगे. उसके बाद कटी हुई लौकी के सभी पीस को उसमें डालकर लगभग 1 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएंगे जिससे कि सभी मसाले लौकी से अच्छे से लिपट जाएं और लौकी का अचार कम समय में तैयार हो जाए. ऐसा करने से लौकी का अचार तुरंत खाने के लिए तैयार हो जाता है.

अगर आप इस तरीके से लौकी का अचार डालेंगे तो यह आपको सभी अचारों से बिल्कुल अलग स्वाद देगा और कई महीनों तक खराब भी नहीं होगा. लौकी का अचार आपको लौकी की सब्जी और चटनी से बिल्कुल अलग स्वाद देता है. इसको बहुत ही कम लोग डाल पाते हैं, इसलिए अगर आप भी लौकी का अचार डालने की सोच रहे हैं तो इस रेसिपी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रेसिपी के इस्तेमाल से आपका अचार बेहद अलग स्वाद देने के साथ ही जल्दी खराब नहीं होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment