Last Updated:
Nankhatai Food Recipe: भरतपुर के रूपवास की नानखटाई अपने खास स्वाद और पारंपरिक अंदाज के लिए लोगों के बीच पसंद की जाती है. यहां 3 से 4 तरह की नानखटाई तैयार की जाती हैं, जिनका स्वाद और बनावट अलग-अलग होती है. देसी सामग्री और पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाली यह नानखटाई स्थानीय स्वाद की खास पहचान बन चुकी है. अगर आप घर पर नानखटाई बनाना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी भी जान सकते हैं.
भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे की पहचान यहां बनने वाली खास नानखटाई से भी जुड़ी हुई है. उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस क्षेत्र में नानखटाई का स्वाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली नानखटाई कई जगहों पर अलग-अलग स्वाद और आकार में मिलती है. खास बात यह है.कि इसे करीब 3 से 4 अलग-अलग प्रकारों में तैयार किया जाता है. जिससे हर उम्र के लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है.
रूपवास में बनने वाली नानखटाई को तैयार करने के लिए मुख्य रूप से मैदा, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले मैदा को अच्छी तरह छान लिया जाता है. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार चीनी और घी मिलाया जाता है. मिश्रण को अच्छी तरह गूंथकर मुलायम आटा तैयार किया जाता है. इसी आटे से नानखटाई के छोटे-छोटे आकार बनाए जाते हैं.
नानखटाई को खास स्वाद और बनावट देने के लिए आटे को तैयार करने के बाद कुछ समय के लिए सेट होने दिया जाता है. इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का दबाया जाता है. ऊपर से डिजाइन या हल्की कटिंग की जाती है. जिससे ठीक होने के बाद नानखटाई देखने में भी आकर्षक लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद तैयार नानखटाई को भट्टी या ओवन में धीमी और नियंत्रित आंच पर पकाया जाता है. धीरे-धीरे पकने के दौरान इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाता है और घी की खुशबू फैल जाती है. अच्छी तरह तैयार नानखटाई बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. यही इसकी खास पहचान मानी जाती है.
रूपवास में नानखटाई की अलग-अलग वैरायटी भी तैयार की जाती हैं. इनमें स्वाद, आकार और बनाने के तरीके में थोड़ा अंतर रखा जाता है. कुछ नानखटाई साधारण स्वाद वाली होती हैं. जबकि कुछ में अलग ड्राई फ्रूट से तैयार की जाती है. स्थानीय दुकानों पर इसकी मांग खासतौर पर आसपास के गांवों और उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों के बीच देखने को मिलती है.
अगर आप भी घर पर रूपवास जैसी नानखटाई बनाना चाहते हैं. तो मैदा में पिसी चीनी और घी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें नरम आटा तैयार कर छोटी लोइयां बनाएं और ऊपर हल्का डिजाइन करें इन्हें पहले से गर्म ओवन में सुनहरा होने तक बेक करें ठंडी होने के बाद नानखटाई तैयार है. चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.