पंजाब में सरकारी कामकाज कराने वाले लोगों के लिए आज 27 अगस्त का दिन परेशानी वाला रहेगा। 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से ज्यादा पेंशनभोगी आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार द्वारा बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी न करने के विरोध में ‘महा हड़ताल’ कर रहे हैं। 27 अगस्त के बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन का सरकारी अवकाश है और इसके बाद शनिवार-रविवार होने के कारण लगातार कई दिनों तक नियमित सरकारी कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है।

आज सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा। उपायुक्त, एसडीएम, तहसील और राजस्व कार्यालयों के अलावा परिवहन, स्वास्थ्य, स्कूल और कॉलेजों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। अस्पतालों की OPD,  रोडवेज बसें और स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह ठप रहेंगे। हालांकि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

कर्मचारियों की क्या हैं मांगें?

  • सरकारी कर्मचारी आज सरकारी कार्यालयों में राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे ताकि सरकार पर अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को मानने के लिए दबाव डाला जा सके, जिसमें बकाया DA जारी करना भी शामिल है।
  • विरोध कर रहे कर्मचारी बकाया 18 प्रतिशत DA जारी करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
  • कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की ओर से DA के भुगतान को लेकर भी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ कर्मचारी संगठनों ने हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ते और उसके बकाये का भुगतान करने की मांग उठाई है।





Source link

Write A Comment