नई दिल्लीः देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने भी देश के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिनके साहस, त्याग और अटूट संकल्प ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उनके सपने हमें ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। आने वाले समय में यह यात्रा और भी तेज़ गति से आगे बढ़ती रहे। 

पीएम मोदी आज लाल किले की प्राचीर से लोगों के लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान वह कुछ नई योजनाओं और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात कर सकते हैं। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

 





Source link

Write A Comment