10:49 AM (IST)
Jul 29, 2026
किसानों की क्या हैं मांगें?
किसान मुख्य रूप से 2 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पहली मांग ये है कि मूंग दाल की पूरी फसल सरकार MSP पर खरीदे। अभी सरकार केवल 25 फीसदी ही खरीद रही है, बाकी को किसान को बाजार में बेचना पड़ रहा है, जिससे उसका नुकसान हो रहा है। इसके अलावा किसान ये भी मांग कर रहे हैं कि खाद के वितरण के लिए टोकन सिस्टम खत्म किया जाए।