संसद का मानसून सत्र अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। मानसून सत्र के अब आखिरी 2 दिन बचा है। 13 अगस्त को मानसून सत्र खत्म होने से पहले विपक्ष और सरकार के बीच जारी टकराव में कोई कमी नहीं दिख रही है।
आज भी संसद में भारी हंगामे के आसार हैं। संसद भवन के बाहर बीजेपी और विपक्ष ने अलग-अलग प्रदर्शन किया है। विपक्षी सांसदों ने जहां गृह मंत्र सदन में आकर जवाब दो के नारे लगाए तो बीजेपी के सांसदों ने एक बार फिर झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और राहुल के खिलाफ नारेबाजी की। कल भी इसी मुद्दे पर विपक्ष और NDA ने लगभग एक ही समय प्रदर्शन किया था। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए थे, टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। आज अभी तक टकराव तो नहीं दिखा है लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है।