संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह बिल राज्यसभा में पेश किया। इस पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय रखा गया है। सरकार की कोशिश जल्दी से जल्दी इस बिल को दोनों सदन से पास कराकर कानून बनाने पर है। इसी के साथ आज लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पास हो गया है। राज्यसभा में ये बिल पहले ही पास हो गया था।

इससे पहले लोकसभा की आठ दिन की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। बुधवार को भी लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल को लेकर जोरदार बहस हुई। हालांकि, यह बिल सदन से पास हो गया। बुधवार को सत्तापक्ष के सदस्यों ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ और कांग्रेस के सदस्यों ने ‘एलओपी को बोलने दो’ और ‘गृह मंत्री जवाब दो’ के नारे लगाए। सदन में काफी देर तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों पर इस देश के भविष्य ने जो किया, वह कोई गुस्सा, हिंसा और नफरत नहीं थी, बल्कि यह युवाओं की अभिव्यक्ति थी तथा सत्तारूढ़ दल समेत सभी दलों को इसका सम्मान करना चाहिए।

ध्वनिमत से पारित हुआ कानून

राहुल गांधी के भाषण के दौरान कई बार सत्ता पक्ष के नेताओं ने विरोध जताया। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से भाषण जारी रखने की अपील की और सत्तापक्ष के सदस्यों से उनके भाषण के बीच में टीका-टिप्पणी नहीं करने को कहा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने भाषण जारी रखा। हालांकि दोनों पक्षों में नोकझोंक की स्थिति बनी रही और कार्यवाही ढाई बजे और फिर तीन बजे तक स्थगित की गई। कार्यवाही अपराह्न तीन बजे आरंभ होने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर चर्चा का जवाब दिया और सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…





Source link

Write A Comment