Image Source : AP
India vs South Africa

Highlights

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है
  • मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

नमस्कार, इंडिया टीवी हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें बोलैंड पार्क, पार्ली में एक दूसरे खिलाफ मैदान पर उतर रही है।वहीं वनडे में टीम इंडिया नए कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। उनके साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं ऐसे में निश्चित रूप से राहुल को मैदान पर कोहली से मदद मिलेगी।

वहीं टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में साउथ अफ्रीकी टीम में क्विटंन डिकॉक की वापसी हो रही है। जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि टीम में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी जरूर खलेगी जो वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

ऐसे में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के सामने मेजबान साउथ अफ्रीका की चुनौती आसान नहीं होने वाली है।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन- 

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी।

भारत- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

 

India vs South Africa, Live cricket score 

 

 





Source link

Write A Comment