मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, और कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक मोटोरोला एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Frontier’ बताया गया है. कहा जा रहा है कि ये फोन सीधे सैमसंग, ऐपल जैसे प्रीमियम फोन को टक्कर देगी. बता दें कि मोटोरोला का आखिरी फ्लैगशिप फोन मोटोरोला Edge+ है, जिसे 2020 में रिलीज़ किया गया है, और इसके बाद कंपनी ने मिड-रेंज फोन पर ही फोकस किया है. हालांकि अब 2022 में ये बदलने वाला है, और कंपनी जल्द प्रोजेक्ट फ्रंटियर लाने की तैयारी कर रही है.
जर्मन वेबसी टेक्नीक न्यूज़ के मुताबिक मोटोरोला अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है. मोटोरोला फ्रंटियर में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि P-OLED टेक्नोलॉजी के साथ आता है. ये फुल HD है, और इसका रिफ्रेश रेटट 144Hz के साथ आता है.
मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर मोटोरोला के फ्लैगशिप फोन में प्राइमेरी कैमरे के तौर पर सैमसंग का 200 मेगापिक्सल S5KHP1 सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1SQ03 (JN1) अल्ट्रावाइड लेंस और एक 12 मेगापिक्सल का IMX663 सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें 60 मेगापिक्सल OmniVision OV60A सेल्फी कैमरा दिया है, जो कि वही है जो मोटोरोला Edge X30 में भी दिया गया है.
इसका फ्रंट कैमरा स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का ‘Always On Feature’ का इस्तेमाल करेगा, जो कि पहचान लेगा कि कब आप कुछ देख रहे हैं और उस हिसाब से आपकी स्क्रीन लॉक भी कर देगा. इससे मैसेद बैनर अपने आप छुप जाएगा और दूसरे यूज़र्स इसे स्क्रीन लॉक पर नहीं देख पाएंगे.
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट है, और इसमें 8जीबी रैम या 12जीबी रैम दी जाएगी, जिसके साथ 128 जीबी और 256 जीबी मिलती है. बैटरी के तौर पर मोटोरोला फ्रंटियर में 125W तक की चार्जिंग दी जाएगी, जो कि 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है. ये टाइप-C पोर्ट के साथ और ये एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |