Mushroom Pickle Recipe: अगर आप पारंपरिक अचार से कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो मशरूम का अचार एक बेहतरीन विकल्प है. यह अचार स्वाद के साथ पौष्टिक भी माना जाता है. मशरूम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले बटन मशरूम लें और उसे अच्छी तरह धो लें. इसके बाद मशरूम को हल्का उबाल लें. उबले हुए मशरूम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर करीब 30 मिनट तक ठंडा होने दें. अब इसमें नमक और हल्दी मिलाकर एक दिन के लिए धूप में रख दें. अगले दिन इसमें सरसों का तेल, लाल मिर्च पाउडर, राई, सौंफ, मेथी, कलौंजी, हल्दी और अन्य पसंदीदा अचार वाले मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को फिर से धूप में रखें. करीब दो दिन में स्वादिष्ट मशरूम का अचार तैयार हो जाएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।